वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी।

बिहार के सीमांचल और उत्तर बंगाल को मिलाकर नया केंद्रशासित प्रदेश बनाने की खबरें महज अफवाह निकली हैं। PIB Fact Check ने आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर को भ्रामक और गलत करार दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
बिहार बंगाल केंद्रशासित प्रदेश

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस खबर में बताया गया है कि सरकार बिहार औऱ बंगाल के कुछ हिस्सों को काटकर नया केंद्रशासित प्रदेश(union territory) बनाने पर विचार कर रही है। सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे की पड़ताल के बाद इसे भ्रामक बताया है।

क्या था वायरल दावा

वायरल खबर में दावा किया जा रहा था कि सरकार ने बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार औऱ बंगाल के कुछ उत्तरी हिस्सों को काटकर एक नया केंद्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया है। वायरल मैसेज के पक्ष में तर्क दिया जा रहा था कि ‘चिकेन नेक’ (Siliguri corridor) की सुरक्षा और जनसांख्किय बदलाव को देखते हुए सरकार यह बड़ा कदम उठा सकती है।

PIB fact check का अधिकारिक खंडन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस सूचना ब्यूरो(PIB) की fact check यूनिट ने इस खबर की जांच की।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार के पास बिहार या पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से काटकर नया केंद्रशासित प्रदेश बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार ने इस खबर को पूरी तरह फर्जी और आधारहीन करार दिया है।

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की भ्रामक खबरों से बचें और बिना किसी जांच के इस तरह की खबरों को शेयर, प्रसारित ना करें।

साफ हो गया है कि राज्यों के पुर्नगठन या नए केंद्रशासित प्रदेश बनाने की बात अफवाह मात्र है। सरकार ने अधिकारिक तौर पर ऐसे किसी भी योजना से इंकार किया है। https://indiavistar.com के पाठकों को भी सलाह दी जाती है कि वह केवल अधिकारिक फ्लेटफार्म से मिली जानकारी को ही सही समझें।

वर्तमान माहौल में झूठी और भ्रामक खबरें तेजी से फैलती हैं इसलिए किसी भी बड़ी जानकारी को पुष्ट करने से पहले किसी को साझा करने से बचना चाहिए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार |
12-09-2026