छात्रों के इस अभियान ने बनाया विश्व कीर्तिमान

👁️ 586 Views

हिमालय औऱ गंगा की स्वच्छता औऱ संरक्षण की जागरूकता के लिए सरकारी गैर सरकारी स्तर पर बहुत सारे अभियान चलते रहते हैं। लेकिन स्कूली बच्चों ने इस दिशा में एक ऐसा अभियान चलाया कि विश्व कीर्तिमान स्थापित हो गया। जी हां स्कूली बच्चों ने स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत  हिमालय और गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण की जागरूकता के लिए एक विशेष तरह का अभियान चलाया| यह अभियान हस्ताक्षर का था औऱ 12 घंटे में 49500 हस्ताक्षर कराया गया।  हिमालय, गंगा के संरक्षण, संवर्धन के लिए स्कूली बच्चों द्वारा यह अनूठा प्रयास  28 अप्रैल 2018 को 12 घंटे में पूरा हुआ।  बच्चों के इस अनूठे अभियान को गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में विश्व कीर्तिमान के रूप में शामिल किया गया है। | इस उपलब्धि को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विशेष रूप से  सराहा और इस संदर्भ में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से आगे भी इस तरह के जागरूक कार्यक्रम करने के लिए चर्चा की |

ज्ञातव्य है की स्पर्श गंगा अभियान की शुरुआत हरिद़्वार के भाजपा सांसद औऱ उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा 2009 में की गयी थी | तभी से यह अभियान निरंतर गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता, अविरलता, पावनता को सुनिश्चित करते हुए विभिन्न प्रकार के प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य कर रहा है । उलेखनीय है की स्पर्श गंगा अभियान देश का पहला ऐसा अभियान है जो स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं के माध्यम से भारत के कई राज्यों में लाखों लोगों तक पहुंच कर गंगा स्वच्छता संरक्षण की अलख जगाये रखता है | इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह जागरूकता अभियान किन्ही विशेष दिवस, समय या अवसरों पर नहीं वरन समयानुसार व नियमित रूप से चलाया जा रहा है। अभियान से दूसरे  देशों को जोड़ने की मुहिम भी चलाई गई है जिसमे अफगानिस्तान,भूटान , नेपाल ,भारत ,म्यांमार, पाकिस्तान समेत सभी देशों को जोड़ा जाएगा ।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
12-04-2026