Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है

Dwarka Court में खोया महिला वकील का मोबाइल कुछ ही घंटों में दिल्ली पुलिस ने बरामद कर वापस सौंपा, टीम की तेज और सटीक कार्रवाई चर्चा में।
पुलिस टीम के साथ महिला वकील

दिल्ली के द्वारका कोर्ट मोबाइल रिकवरी चर्चा में है। यह मोबाइल रिकवरी चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि पुलिस और वकीलों के बीच सहयोग ने एक महिला वकील की परेशानी को कुछ ही घंटों में दूर कर दिया।

02 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली एक महिला वकील के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटी, जब उनका खोया हुआ मोबाइल फोन उन्हें वापस मिला। यह मोबाइल 01 अप्रैल को Dwarka Court के Mediation Centre में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहीं गुम हो गया था।

घंटों में शुरू हुई कार्रवाई, CCTV से मिला सुराग

डीसीपी कुशल पाल सिंह के मुताबिक शिकायत मिलते ही Police Post Dwarka Court की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने तकनीकी सर्विलांस के साथ-साथ कोर्ट परिसर में स्थानीय जांच शुरू की। इसके बाद पूरे परिसर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।

डीसीपी के मुताबिक इस कार्रवाई को एसीपी किशोर कुमार रेवाला की निगरानी और इंस्पेक्टर राजेश कुमार शाह के मार्गदर्शन में और एसआई रजत मलिक के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल संजू और हेडकांस्टेबल नरेश मीणा की टीम ने अंजाम दिया।

कई घंटों तक CCTV फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार मोबाइल फोन का पता लगा लिया गया और उसे बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल तुरंत उसकी असली मालिक को सौंप दिया गया। महिला वकील ने पुलिस की इस तेज कार्रवाई के लिए आभार जताया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
14-11-2026