खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए-अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश में पिछले तीन सालों के दौरान कई योजनाएं तैयार की गईं। युवा मामले औऱ खेल मंत्रालय ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खेल कल्याण कोष सहित कई शुरूआत किए। युवा मामले औऱ खेल मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोक सभा को बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय गंभीर प्रयास कर रहा है।

‘खेल’ राज्य का विषय होने के कारण, खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नीति तैयार करने सहित खेल के विकास की जिम्मेदारी राज्यों/ केंद्र शासित क्षेत्रों के सरकारों की है। केंद्र सरकार उनके प्रयासों में मदद करती है। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित देश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निम्नलिखित योजनाएं तैयार की हैं: –

(i) खेलो इंडिया योजना

(ii) राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता

(iii) अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों के विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों को विशेष पुरस्कार

(iv) राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पेंशन

(v) पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खेल कल्याण कोष

(vi) राष्ट्रीय खेल विकास कोष

(vii) भारतीय खेल प्राधिकरण के माध्यम से खेल प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन।

 

उपरोक्त योजनाओं का विवरण युवा और खेल मामलों के मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की वेबसाइटों पर उपलब्ध है जिन्हें कोई भी देख सकता है।

केंद्र सरकार को समय-समय पर विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों की सरकारों से प्रस्ताव मिलते रहते रहते हैं। प्रस्तावों की पूर्णता, तकनीकी व्यवहार्यता और योजनाओं के तहत धन की उपलब्धता के आधार पर संबंधित योजनाओं के मानकों के अनुसार प्रस्तावों को मंजूरी दी जाती है। पिछले तीन वर्षों के दौरान,मंत्रालय ने महाराष्ट्र सहित पूरे देश में खेलों के प्रोत्साहन और विकास के लिए 189 खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, 360 खेलो इंडिया केंद्रों, 24 खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों और 160 खेलो इंडिया अकादमियों को मंजूरी दी है।

युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने  लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में उपरोक्त जानकारी दी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर |
22-08-2026