आलिया और रणबीर में कौन हैं सबसे ज्यादा अमीर?

आलिया और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल हैं, जिन्हें एक साथ देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। आलिया और रणबीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं

आलिया और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पावर कपल हैं, जिन्हें एक साथ देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। आलिया और रणबीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। दावा है कि दोनों 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच शादी करेंगे। दोनों की शादी को लेकर कई रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें आलिया और रणबीर की शादी की डिटेल दी गई है। इन रिपोर्ट्स पर फैंस भी नजरें बनाए हुए हैं। इन सब खबरों के बीच आज हम आपको आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर हैं?

आलिया भट्ट की संपत्ति

महेश भट्टी की बेटी आलिया भट्ट की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 तक आलिया भट्ट के पास 162 करोड़ की कुल संपत्ति है। एक महीने में आलिया 60 लाख से ज़्यादा कमाती हैं। आलिया एक फिल्म के लिए 2-5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

आलिया का कार कलेक्शन

आलिया भट्ट के पास Range Rover, Audi, BMW, Mercedes, Jaguar जैसी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है।

रणबीर की नेटवर्थ

रणबीर कपूर की कुल संपत्ति आलिया से दोगुनी है। नवंबर, 2021 में रणबीर कपूर की नेटवर्थ करीब 337 करोड़ थी। स्वर्गीय ऐक्टर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भारत के हाइएस्ट पेड ऐक्टर्स में से एक हैं। फिल्मों से तो यह अच्छी कमाई करते ही हैं। ब्रांड इन्डोर्समेंट से भी इन्हें काफी मुनाफा होता है। रिपोर्टस की मानें तो रणबीर एक विज्ञापन के लिए करीब 5 करोड़ चार्ज करते हैं।

महंगी कारें/ Ranbir Kapoor Cars
रणबीर कपूर के पास खुद की बड़ी और महंगी कारें भी हैं। इसमें BMW X6, लेक्सस, मर्सडीज-बेन्ज जीएल क्लास, ऑडी आर8 और रेंज रोवर समेत कई कारें शामिल हैं। BMW X6 का दाम जहां करोड़ों में हैं, वही ऑडी आर8 की शुरुआत ही भारत में 2.30 करोड़ से होती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार |
10-11-2026