अब अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का क्या होगा ?

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। ट्वीटर औऱ दूसरी सोशल मीडिया पर एक नए ट्रेंड ने जगह बना ली है। इसका

नाम है #BanLaxmiBomb । आप सबको मालूम ही है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का नाम

लक्ष्मी बॉम्ब ही है। एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर काफी हो हल्ला मचा है।

फिल्म के टीजर से लेकर अक्षय के लुक तक, सबकुछ काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब जब फिल्म

की रिलीज को सिर्फ एक महीना बचा है, तब अक्षय अलग ही मुसीबत में फंस गए हैं। फिल्म को बायकॉट  करने

की मांग की जा रही है। अक्षय के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।

अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब के खिलाफ गुस्सा

इस समय सोशल मीडिया पर अक्षय की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ट्रेंड कर रही है। लेकिन ट्रे्ंड करने के कारण

कोई अच्छे नहीं है। अक्षय को लेकर एक तबके में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। हाल ही में अक्षय ने

एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वे निगेटिविटी से काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने ड्रग्स केस पर रिएक्ट

करते हुए कहा था कि पूरी इंडस्ट्री को एक ही नजरिए से देखना गलत होगा। हर कोई ड्रग्स नहीं लेता है। हर

कोई गलत काम नहीं करता है। अक्षय का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा था। उन्होंने सुशांत के

जाने पर भी दुख जाहिर किया था।

एक वीडियो ने लोगों को भड़काया?

लेकिन अक्षय के इस वीडियो पर कई लोगों ने गुस्सा दिखाया है। लोगों के मुताबिक अक्षय ना सिर्फ बॉलीवुड

का बचाव कर रहे हैं बल्कि गलत को बढ़ावा दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे ट्वीट सामने आए हैं जहां पर

अक्षय पर निशाना साधा जा रहा है। एक यूजर लिखते हैं-  अब ऐसे लोगों की दुकान बंद कर देनी चाहिए। ये तो इंसान

भी नहीं है।

दूसरे यूजर लिखते हैं- ये दो घंटे के एंटरटेनमेंट के पैसे क्या पता ड्रगीस और माफिया को दिए जाएं। फिल्म

को बायकॉट  करना चाहिए। तीसरे यूजर लिखते हैं- अक्षय की बातों में कोई मत आना। ये सिर्फ अपनी फिल्म

को प्रमोट करने की वजह से ये सब कह रहे हैं। ऐसे और भी कई ट्वीट इस समय खबरों में बने हुए हैं।

अब आलिया की सड़क 2 के बाद अक्षय के इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर ऐसा गुस्सा फिल्म पर

भारी पड़ सकता है। सुशांत की मौत  के बाद से कई सेलेब्स पर गुस्सा निकाला गया है। ऐसे में अक्षय की

फिल्म को बायकॉट करना, फिल्म बिजनेस के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? |
16-11-2026