बुलेट प्रुफ जैकेट, टोपी औऱ सोशल मीडिया वाले बदमाश चढ़े दिल्ली पुलिस के हत्थे

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कारोबारियों को धमकाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल औऱ वारदातों को

अंजाम देते समय बुलेट प्रुफ जैकेट और टोपी का इस्तेमाल। यह पहचान है लॉरेंस विश्नोई-काला जटहेरी-सूबे

गैंग का। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में इस गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें

से एक की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई थी।

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव

यादव के मुताबिक पकड़े गए

बदमाशों की पहचान सुनील उर्फ

सोनू, अमित उर्फ कालू, रोहित

और रविन्दर यादव उर्फ सरकार

के रूप में हुई है। अमित उर्फ कालू की गिरफ्तारी पर  50 हजार का इनाम था। बदमाशों के पास से उच्च क्वालिटी

के 3 बुलेट प्रूफ जैकेट 3 बुलेट प्रूफ टोपी और आधा दर्ज पिस्टल के अलावा 56 जिंदा कारतूस औऱ पोलो कार

बरामद हुआ है। इस पूरे आपरेशन को एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह की टीम ने

अंजाम दिया।

इस तरह हुआ एनकाउंटर

लॉरेंस विश्नोई-काला जटेहरी-सूबे गुज्जर गैंग ने हाल ही में कई वारदातों  को अंजाम दिया है।  इस गैंग पर काबू

पाने के लिए स्पेशल सेल की विशेष टीम बनाई गई थी। इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में एसआई संदीप यादव,

आनंद, रवि राणा, पुनीत तुसीर, प्रवीण, एएसआई सुनील, जगबीर, शिव, मंगल, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र, करमपाल,

विकास गुलिया, बलवान, प्रवीण, जसबीर, सलीमुद्दीन, जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र, मोनू, अजीत और रामजस

की इस टीम की देखरेख एसीपी संजय दत्त के जिम्मे थी।

8 अक्टूबर को सूचना मिली की गैंग के कुख्यात बदमाश सोनू, रोहित, अमित और रविन्दर अपने विरोधी गैंग के

लोगों को रास्ते से हटाने की फिराक में रोहिणी आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-26

के पास जाल बिछाया। सुबह करीब 3.30 बजे सफेद रंग की पोलो कार को रूकने का इशारा किया गया।

लेकिन बदमाशों ने कार भगा दी। इस पर पहले से ही अलर्ट पुलिस टीम ने इनोवा कार से पीछा करना शुरू किया।

पुलिस की गाड़ी पहचान कर बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की कार पर तीन गोलियां चलाईं गईं। इसमें से एक गोली इंस्पेक्टर मान सिंह की शर्ट को छूती हुई निकल गई। एक गोली एसआई रवि राणा के बुलेट प्रुफ जैकेट पर भी लगी। बचाव में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई । पुलिस की गोली सुनील उर्फ सोनू के पैर और हाथ में  लगी।  जबकि एक गोली अमिक उर्फ कालू के पैर में लगी। कार वही चला रहा था। तीन गोलियां रोहित के पैरों में लगीं। एक गोली रविन्दर यादव उर्फ सरकार के दाएं पैर में भी लगी।  दोनो तरफ से 50 राउंट गोलियां चलीं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026