देश और दुनिया में 13 अप्रैल के दिन क्या हुआ था? जानें इतिहास

13 April History: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 13 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा।

13 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

लाल किले का आज ही के दिन 1648 में निर्माण पूरा हुआ।

सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने 13 अप्रैल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।

वॉरेन हेस्टिंग्स 1772 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

इटली की जंग में 1796 में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।

अमेरिका में आज ही के दिन 1796 में पहला हाथी भारत से लाया गया।

त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म 13 अप्रैल 1813 को हुआ।

हंगरी को आज ही के दिन 1849 में गणराज्य बनाया गया।

न्ययॉर्क में 1870 में आज ही के दिन मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।

उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म 13 अप्रैल 1881 को हुआ।

भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म 1890 को हुआ।

हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 1898 को हुआ।

सन् 1919 में आज ही के दिन ब्रिटिश जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया।

पेरिस में 1919 में आज ही के दिन शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।

बेनिटो मुसोलिनी द्वारा 13 अप्रैल 1919 में इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।

तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म 1922 को हुआ।

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म 13 अप्रैल 1925 को हुआ।

भारत में 1939 में आज ही के दिन अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 1940 को हुआ।

तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने आज ही के दिन 1941 में तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।

उस समय के सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच 1944 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।

आज ही के दिन 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।

भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन 1963 को हुआ था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता 1967 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर आसिन हुए।

फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 1973 को हुआ।

देश का पहला ध्वजवाहक जहाज “आईएनएस” 1978 में आज ही के दिन दिल्ली सेवामुक्त हुआ था।

अमेरिका ने 1980 में मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन 1984 में शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

नई दिल्ली में 1994 में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।

अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स आज ही के दिन 1997 में 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

लारा दत्ता 13 अप्रैल 2000 में मिस यूनिवर्स चुनी गई।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल |
26-09-2026