द सोर्स-भारत की मूल कहानियों को बाहर लाने की इस तरह होगी कोशिश

👁️ 499 Views

वर्ष 2023 से 2025 के लिए ‘द सोर्स’ ने फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों की रोमांचक लाइनअप की घोषणा की है। इन प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी, ‘द सोर्स’ के साथ मिलकर भारत की मूल कहानियों को दुनिया के सामने लाने की अपनी प्रतिबद्धता में सहयोग करेगी। यह जीवंत कहानियाँ, ‘द सोर्स’ के लेखकों की अपनी मौलिक रचनाएँ हैं, जिनके असाधारण विचारों को फिल्म निर्माताओं ने चुना था।

इस समूह में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कल्पनाशील और ऊर्जावान प्रतिभाएँ भारतीय लोककथाओं, एक्शन, कॉमेडी, साइंस फिक्शन, क्राइम थ्रिलर्स, हॉरर, सोशल ड्रामा और सच्ची कहानियों को रुपहले पर्दे के जरिए करोड़ों लोगों तक पंहुचाएँगे

बतौर क्रिएटिव मेंटर राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर ‘द सोर्स’ उभरते लेखकों का मार्गदर्शन करते हुए विविध कथाओं के लिए एक व्यापक केंद्र का निर्माण कर रहा है, जिनके द्वारा भारत की समृद्ध कहानी दुनिया के सामने लाया जा सके

 यूटीवी  , फॉक्स  ओर इरोज जैसी प्रतिष्ठित स्टूडियोज में काम कर चुकी शिखा कपूर जो द सोर्स   की फाउंडर है  उनका कहना है कि फिल्मी दुनिया की  इन प्रतिभाओं के हमारे इस ग्रुप में शामिल होने से हम रोमांचित हैं, साथ मिलकर हम भारत की मूल कहानियों को सामने लाएंगे शिखा कपूर की बात को सार्थकता प्रदान करते हैं  इस प्रयास से जुड़ने वाले  वो नाम जिनकी प्रतिभा का लोहा लोग मान चुके हैं।

 ये 12 प्रतिभाशाली लोग जो  द सोर्स  के साथ जुड़े है उनमें  पहला नाम है  मोजेज सिंह का जो  प्रसिद्ध वेब सीरीज ” ह्यूमन ”  के लेखक और निर्देशक है  अगला नाम है  कैंपस डायरी के निर्माता और नाइट मैनेजर के भारतीय रूपांतरण के दो  निर्देशकों में से एक प्रेम मिस्त्री का इनके अलावा   अनिल राही बर्वे  जिन्हें दो हजार अट्ठारह की असाधारण फिल्म तुंबाड के लिए जाना जाता है।

सफल हिंदी फिल्म बधाई हो और नाइट मैनेजर के हिंदी रूपांतरण के राइटर शांतनु श्रीवास्तव , तेलुगू फिल्म आर, एक्स, 100 से दमदार ओर शुरुआत करने वाले अजय भूपति ओर  द सोर्स के साथ है  आशीष शुक्ला जिन्होंने पहले  अत्यंत सफल वेब सीरीज अनदेखी  का निर्देशन किया और फिर 2021 में कैंडी का भी निर्देशन किया।

नेक्स्ट नेटफ्लिक्स की सीरीज” शी ” के निर्देशक अविनाश दासगुप्ता का नाम भी है इनके अलावा तेलुगु फिल्म मीकू मेरे माकू मेमे (एम2एम2),के  लेखक निर्देशक हुसैन सा , हाउस ऑफ नेक्स्ट डोर के निर्देशक मिलन्द राव , कुशल वेद बक्शी, मिहिर लठ ,विराठ पाल  जैसी प्रतिभाशाली हस्तियों का ग्रुप है ” द सोर्स” 

मशहूर फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुवे कहा कि

  इस प्रयास को बॉलीवुड के अलावा पत्रकारिता जगत की हस्तियों का  भी साथ मिल रहा है

“द सोर्स” के साथ आजतक, एबीपी न्यूज़, IBN7 ओर फिर News18, में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार अनुपम श्रीवास्तव भी जुड़े हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला |
21-03-2026