सिर के बाल इस तरह देते हैं कोलेस्ट्राल बढ़ने के संकेत

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षण सिर के बाल से भी पता चलता है। यह लक्षण बालो में साफ नजर आ जाते हैं। अमेरिका में हुए एक शोध में यह जानकारी सामने आई है। अध्ययन में बताया गया है कम उम्र में बालों का सफेद होना या बाल टूटना शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत होता है। शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के लिए इसकी समय रहते पहचान कर लेना बहुत जरूरी है। इस अध्ययन को नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया है। दैनिक हिंदुस्तान ने इस रिपोर्ट के बारे में प्रकाशित किया है।

काम की घड़ीhttps://amzn.to/40U0MBV

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों पर शोध किया। इसके लिए चूहों को दो समूहों में बांटा गया। इन सभी चूहों की उम्र लगभग 12 सप्ताह थी। एक समूह को नियमित आहार दिया गया, जबकि दूसरे समूह को उच्च वसा और कोलेस्ट्रॉल वाला आहार दिया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि 36 हफ्ते बाद उच्च वसा और कोलेस्ट्रॉल आहार लेने। वाले चूहों के बाल झड़ना शुरू हो गए और उनके बाल सफेद होने लगे। अध्ययन में पाया गया कि 75 फीसदी चूहों के बाल गंभीर रूप से झड़ने लगे।

अध्ययन के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल बालों के रोम में स्टेम कोशिकाओं को स्थायी रूप से नष्ट कर देता है और फाइब्रोसिस का कारण बनता है। जो बनता है। चूहों की तरह यह प्रक्रिय इंसानों में भी होती है।

प्रमुख कारण

वसायुक्त भोजन खाना,

पर्याप्त व्यायाम न करना

अधिक वजन

धूम्रपान और शराब पीना

पैरों के बाल भी झड़ने लगते हैं

अध्ययन के निष्कर्ष के आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि कभी-कभी कोलेस्ट्रॉल शुरुआती चरणों में मरीज के पैरों के बाल भी झड़ने लगते हैं। दरअसल, धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के उच्च संचय से रक्त प्रवाह धीमा होने लगता है और अंगों को पोषण के लिए पर्याप्त रक्त और ञक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती है।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के ये हैं नुकसान

मस्तिष्क, आंखों, दिल, किडनी और शरीर के निचले हिस्से के अंगों की कार्यप्रणाली में भी समस्या हो सकती है

कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है.

आखों की और होने वाला रक्तसंचार बंद हो सकता है जिसके कारण आंखों की रोशनी पूरी तरह से जा सकती है

मस्तिष्क तक रक्तसंचार ठीक से नहीं होने पर ब्रेन स्ट्रोक, तनाव की संभावना बढ़ जाती है

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

प्रतिदिन संतुलित अहार का सेवन करे

नियमित व्यायम करें

शराब का सेवन कम करें करें

धूम्रपान ना करें

वजन कम करें

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026