Nandu Gang-बीजेपी नेता की हत्या में शामिल थे नंदू गैंग के ये दो गुर्गे, दिल्ली स्पेशल सेल ने दबोचा

Nandu Gang-बीजेपी नेता की हत्या में सामिल विरेन्द्र सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इन पर बीजेपी नेता सुरेन्द्र मटियाला की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

Nandu Gang details-दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एच जी एस धालीवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोहित शर्मा उर्फ अन्ना उर्फ गोलू और संजू कादयान उर्फ सुशांत राणा के रूप में हुई है। इन्हें डीसीपी राजीव रंजन की देखरेख और एसीपी ह्रदय भूषण और ललित नेगी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश राणा और मनोज कुमार की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल, चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन्हें पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया गया। दोनो जेल में बंद अपने विरोधी गैंग सरगना मंजीत महल को मारने की साजिश रच रहे थे।

ऑफर-https://amzn.to/3pgHTvp

साल 1996 में जन्मा रोहित के पिता सरकारी दफ्तर में थे। उसके दो भाई मोहित और सोहित पहले ही बीजेपी नेता सुरेन्द्र मटियाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। नंदू से उसके एक दोस्त सचिन ने उसे मिलवाया था। इनके खिलाफ जबरन वसूली से लेकर हत्या की चेष्टा और चोरी तक के मामले दर्ज हैं। विदेश में बैठे नंदू पर आरोप था कि वह जेल में बैठे बदमाशों की मदद करता है। बताया जाता है कि पैरोल पर फरार हुआ कपिल सांगवान उर्फ नंदू फिलहाल यूके में है। उसने शुरूआती पढ़ाई विकासपुरी से की फिर गुरूग्राम के एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट किया। 2014 में वह आर्म्स एक्ट में अरेस्ट हुआ फिर पैरोल पर बाहर आकर यूके फरार हो गया। बताया जाता है कि अब वहीं से अपना गैंग चलाता है और उसके गुर्गे जबरन उगाही से लेकर दूसरे आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। उसके गैंग में करीब 1 दर्जन बदमाश हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026