क्राइम का कुख्यात ‘सीनियर’ धरा गया, पैरोल पर था फरार

क्राइम की दुनिया में सीनियर नाम से कुख्यात बदमाश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम वर्ल्ड में सीनियर नाम से कुख्यात सीनियर का असली नाम अनिल उर्फ सुनील उर्फ सीनियर है। उसे दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। उसे रोहिणी में एक ज्वैलरी शॉप में 40 लाख की लूट के मामले में सात साल की सजा मिली थी। लूटपाट के दौरान उसने ज्वैलर और उसके कर्मचारियों को डराने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की थी। इस मामले में उसे 2021 में पैरोल पर रिहाई मिली तभी से वह फरार था।

स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक उसे एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह और सतविंदर के नेतृत्व में गठित एएसआई अजय टोकस, हेडकांस्टेबल देवेन्द्र अनिल, धीरज, हरविंदर और कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। अनिल उर्फ सुनील उर्फ सीनियर को रोहिणी में हुई सशस्त्र डकैती के मामले में 7 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। 10 मई 2021 को उसे 60 दिन का पैरोल मिला था। उसी समय से वह फरार था। उसके खिलाफ विभिन्न तरह के 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
13-10-2026