Sapne me tiger dekhna-सपने में टाइगर देखने का मतलब ये होता है जान लीजिए फायदे में रहेंगे

Sapne me tiger dekhna
👁️ 948 Views

Sapne me tiger dekhna-गहरी नींद में आने वाले सपने पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं होता है। सपने में कब किस को क्या दिख जाए इसका किसी पता नहीं कर सकता है। मगर गहरी नींद में आने के बाद आने वाले सपने का मतलब हम जरूर समझ सकते हैं। स्वप्न्न शास्त्र में हर तरह के सपने का मतलब बताया गया है। यहा्ं हम सपने में टाइगर आने का क्या संकेत होता है इसके बारे में जानेंगे।

Sapne me tiger dekhna-सपने में टाइगर देखने का शुभ अशुभ फल

सपने में बाघ का दिखना प्रायः शुभ माना जाता है। सपने में बाघ आपकी जीत की ओर संकेत कर रहा होता है। स्वपन्न शास्त्र के मुताबिक सपने में बाघ का दिखना आपके दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल की ओर इशारा करता है। सपने में यदि आप बाघ को दौड़ते हुए देखते हैं तो यह सपना आपको मिलने वाली उन्नति की ओर संकेत कर रहा होता है।

इस तरह के सपने का मतलब होता है कि आप सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसका मतलब होता है कि आप अपनी मंजिल की ओक जो प्रयास कर रहे हैं उसे लगातार जारील रखिए जल्द ही सफलता आपके पास होगी। सपने में बाघ को अन्य जानवरों के पीछे भागते देखना आपका दोस्तों के बारे में फिक्र का संकेत देता है। आप चाहते हैं कि आपके दोस्त जिन परेशानियों में घिरे हैं उससे वो निकल जाएं।

सपने में टाइगर का काटते हुए देखना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि यह सपना आपका किसी के साथ झगड़ा होने की ओर संकेत देता है। इस तरह का सपना देखने के बाद सावधान रहना चाहिए। सपने में टाइगर को पकड़ना शुभ माना जाता है। यह सपना मिलने वाली सफलता का संकेत देता है। सपने में टाइगर से लड़ना शुभ नहीं। यह संकेत देता है कि आपको कोई परेशान या पराजित करने की कोशिश कर रहा है।

सपने में टाइगर से छिपना या डरना इस बात का संकेत देता है कि आप किसी परेशानी से भाग रहे हैं। सपने में टाइगर का हमला करते हुए देखना इस बात की ओर संकेत देता है कि आप किसी परेशानी या मुसीबत में पड़ने वाले हैं। नवरात्रि के दिनो में टाइगर देखना काफी शुभ और मंगलमय माना जाता है।

(अस्वीकरण-यह लेख विभिन्न माध्यमों और मान्यताओं पर आधारित है। indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता।)

यह भी पढ़ें-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश |
21-02-2026