sapne me lash dekhna-कभी-कभी व्यक्ति सपने में लाश देख लेता है। इस तरह का सपना आते ही किसी का बेचैन हो जाना स्वाभाविक है। इस व्याकुलता में व्यक्ति जानना चाहता है कि इस तरह का सपना देखने का मतलब क्या है।
sapne me lash dekhna मतलब ये हैं संकेत
सपने में मुर्दा देखना शुभ माना जाता है। सपने में मुर्दा देखने का मतलब है घर परिवार में किसा मांगलिक कार्य का संकेत या फिर शुभ समाचार मिलना। मान्यता यह भी है कि ऐसा सपना धन आने का संकेत देता है। आमतौर पर व्यक्ति ऐसा सपना देखकर डर जाता है मगर ऐसा सपना देखकर डरने की जरूरत नहीं है। सपने में अपनी लाश देखना शुभ माना जाता है। सपने में अपनी लाश देखने का मतलब आयु बढ़ना माना जाता है। जो व्यक्ति सपने में अपनी लाश देखता है वह बहुत दिन तक जीता है।
यह भी पढ़ें-
- ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT
- UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से
- Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा
- Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम
- आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud
वहीं सपने में अगर एक से ज्यादा लाश देखते हैं तो माना जाता है कि यह धन लाभ होने का संकेत है। जो व्यक्ति सपने में लाशों की ढेर देखता है इसका मतलब है कि आने वाले समय में उसे धन की प्राप्ति होगी। सपने में पिता की लाश देखना अशुभ है। सपने में पिता की लाश पिता की अधूरी इच्छा की सूचक है। सपने में अंतिम यात्रा देखना शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपना स्थगित काम के पूरा होने का संकेत देता है। सपने में लाश को जलते देखना भी शुभ है माना जाता है कि यह आयु बढ़ने का सूचक है। सपने में कटा मस्तक देखना अशुभ है। यह आने वाली विपत्ति का संकेत देता है।













