सावधान! साकेत के पॉश इलाके में बुजुर्ग के घर बड़ी चोरी: दिल्ली पुलिस ने सुलझाई 21 लाख की सनसनीखेज वारदात, अमृतसर से दबोचे गए चोर

दिल्ली के साकेत में एक सीनियर सिटीजन के घर खिड़की तोड़कर हुई चोरी ने इलाके में दहशत फैला दी थी। दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर न केवल चोरों को पकड़ा, बल्कि अमृतसर से 21 लाख के सोने-हीरे के जेवरात भी बरामद किए।
Saket Senior Citizen Burglary Solved

दक्षिण दिल्ली के साकेत जैसे पॉश इलाके में रहने वाले बुजुर्गों और निवासियों के लिए यह खबर एक बड़ी चेतावनी है। साकेत के SFS फ्लैट्स में एक वरिष्ठ नागरिक के घर हुई भीषण चोरी के मामले को दक्षिणी दिल्ली पुलिस की AATS और साकेत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है (Saket Senior Citizen Burglary Solved)।

खिड़की तोड़कर घुसे थे चोर साउथ डीसीपी अंकित चौहान के मुताबिक मामला 31 अक्टूबर 2025 का है, जब पीड़ित बुजुर्ग घर पर नहीं थे। चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब 21 लाख रुपये मूल्य के सोने और हीरे के गहने, कीमती घड़ियाँ और परफ्यूम लेकर फरार हो गए। पुलिस ने FIR No. 346/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Saket Senior Citizen Burglary Solved: CCTV ने खोला राज, जहांगीरपुरी से अमृतसर तक रेड

साकेत में हुई इस चोरी के लिए एसीपी अरविंद कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में एसआई साजिद हुसैन, हेडकांस्टेबल अमित कुनार, रघुवेंद्र सिंह, कृषण, जोगिन्द्र सिंह, सोनू, महिला हेडकांस्टेबल सीमा मलिक, कांस्टेबल देवेंद्न और विजय की टीम बनाई गई थी।

टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक संदिग्ध की पहचान शिवम सोनकर उर्फ शिबू (जहांगीरपुरी निवासी) के रूप में हुई। शिबू की गिरफ्तारी के बाद उसके साथी आकाश शर्मा को भी दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि चोरी का माल अमृतसर (पंजाब) में छिपाया गया है।

पंजाब से हुई भारी रिकवरी पुलिस ने अमृतसर के मोहिनी पार्क में छापेमारी कर चोरी किए गए 131.41 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। इनमें 5 सोने की चूड़ियां, 2 चेन, मंगलसूत्र और हीरे के झुमके शामिल हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला ‘J’ को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंः पोस्ट ग्रेजुएट से प्रोफेशनल अपराधी तक: फर्जी RC और चोरी की Fortuner बेचने वाले मास्टरमाइंड की पूरी कहानी

सावधानी जरूरी: पुलिस ने अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें और संदिग्धों पर नजर रखें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026