भीड़ और दंगो के नियंत्रण के लिए पुलिस को सिखाए जा रहे हैं खास गुर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव की दंगा नियंत्रण पुलिस की परिकल्पना को साकार रूप दिया जाने लगा है। दिल्ली सशस्त्र पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण से संबंधित विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके पहले फेज की शुरूआत हो चुकी है। इस फेज में 75 कर्मियों को 22 मार्च से 6 अप्रैल तक मेरट के लोक व्यवस्था अकादमी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के इतिहास में अपनी तरह के इस पहले प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ पर काबू पाने के सभी तकनीकी पहलुओं के साथ ही आधुनिक हथियारों औऱ विशेष तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा। कोर्स के दौरान इन जवानों को भीड़ नियंत्रण, मनोविज्ञान, पुलिस पब्लिक व्यवहार, सांप्रादायिक प्रभाव, विभिन्न केस स्टडीज, फायर फाइटिंग तकनीक, लेस लीथल हथियार, नए विशेष उपकरणों से परिचय, दंगा विरोधी ड्रिल और मानवाधिकार आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सशस्त्र पुलिस बल के विशेष आयुक्त रोबिन हिबू के प्रयासों से यह कोर्स शुरू हो चुका है। कोर्स के लिए उपयुक्त पुलिसकर्मियों का चयन सशस्त्र पुलिस बल के एडिशनल सीपी पी एन खर्मे, गीता रानी वर्मा और फस्ट बटालियन के डीसीपी समीर शर्मा ने किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026