Panchayat: पंचायत वेबसीरीज का गांव फुलेरा कहां है और क्या है उसकी कहानी

panchayat
👁️ 1302 Views

Panchayat: ओटीटी पर पंचायत(Panchayat) वेबसीरीज के सीजन 3 की धूम मची हुई है। कम बजट और कम स्टार कास्ट के साथ बनाई गई यह वेब सीरीज लोगों को खूब भा रही है। लोग इसके एक एक दृश्य और डायलॉग की चर्चा कर रहे हैं। अगर आपने यह वेब सीरीज देख ली है तो इसमें गांव फुलेरा की पंचायत के इर्ग गिर्द कहानी बुनी गई है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि गांव फुलेरा असल में है कहां। खास बात यह है कि इस गांव से एक पूर्व सीएम का भी कनेक्शन है।

उत्तर प्रदेश नहीं मध्य प्रदेश में है गांव

वेब सीरीज में गांव फुलेरा को यूपी के बलिया का एक गांव दिखाया गया है। असल में इस वेब सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश के महोदिया गांव में हुई है। इस गांव में दो महीने में पूरे पंचायत वेबसीरीज की शूटिंग हुई। इसे गांव वालों का भी भरपूर प्यार मिला। हालांकि जिस गांव फुलेरा का जिक्र इस वेब सीरीज में है उस नाम का गांव राजस्थान में भी है। लेकिन पंचायत की शूटिंग ना तो उत्तर प्रदेश में हुई है और ना ही राजस्थान में।

ऑनस्क्रीन गांव पंचायत ‘फुलेरा’ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गांव के पास ही है। इस वेबसीरीज का सेट शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव से चंद किलोमीटर दूर बसे गांव महोदिया (Mahodiya) में लगाया गया था। शिवराज का पैतृक गांव जैतगांव है। महोदिया और जैतगांव दोनो ही सिहोर जिले में आते हैं। दोनों गांवों की लोकसभा सीट विदिशा है। वहीं से इस लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह सांसद का चुनाव भी लड़ रहे हैं।

इस गांव में पूर्व सरपंच के घर, पंचायत भवन से लेकर पानी की टंकी जैसी जगहों पर भी वेबसीरीज के दृश्य शूट किए गए हैं। इसकी शूटिंग के लिए गांव के लोग भी मदद के लिए आगे आते हैं। इसके चलते गांव महोदिया भी काफी लोकप्रिय हो गया है। इस गांव को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। गौरतलब है कि पंचायत के पार्ट 1 और पार्ट 2 के बाद पार्ट 3 यानि सीजन 3 रीलीज हुआ है जो काफी लोकप्रिय और ट्रेंडिंग हो रहा है।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026