दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया

मां पीतांबरा मंदिर दतिया में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु का बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया था, जिसे दतिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेस कर सुरक्षित वापस कराया।
पीतांबरा मंदिर दतिया में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु का बैग दतिया पुलिस ने लौटाया

दतिया में मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु का आवश्यक सामान से भरा बैग ऑटो रिक्शा में सफर के दौरान छूट गया था। बैग खोने की जानकारी फरियादी द्वारा पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम की टीम सक्रिय हो गई और आसपास लगे कैमरों के फुटेज की जांच शुरू की गई।

CCTV फुटेज से ट्रेस हुआ ऑटो रिक्शा

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर उस ऑटो रिक्शा की पहचान की गई जिसमें श्रद्धालु सफर कर रहे थे। फुटेज के जरिए ऑटो का वाहन क्रमांक पता लगाया गया।

इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी यातायात पुलिस को दी गई।

वाहन क्रमांक से चालक की पहचान

यातायात पुलिस ने वाहन क्रमांक के आधार पर ऑटो चालक की जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा चालक से संपर्क करने पर उसके पास से श्रद्धालु का सामान से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने बैग फरियादी को वापस सौंप दिया।

फरियादी ने दतिया पुलिस की सराहना की

फरियादी ने अपना परिचय दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार कुंदन कुमार श्रीवास्तव के रूप में दिया। उन्होंने ऑटो वाहनों पर की गई नंबरिंग व्यवस्था की भी सराहना की।

कम समय में बैग सुरक्षित वापस मिलने पर श्रद्धालु ने दतिया पुलिस की तत्परता और सरल कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा |
25-10-2026