यूपीआई पर बिना इंटरनेट कैसे करते हैं पेमेंट जानिए पूरा बात

UPI Payment

UPI Payment: पेमेंट की दुनिया में साल 2016 ने सब कुछ बदल दिया था। तब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानि यूपीआई का प्रचलन शुरू हुआ। इस नए तरीके ने कैश लेन देन के प्रचलन पर लगातार बढ़त हासिल की। अब किसी को पेमेंट करनी हो या किसी चीज के बदले किसी को भुगतान करना हो लोग तत्काल यूपीआई का सहारा लेकर यह काम झट से कर लेते हैं। अभी तक इसके लिए इटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है।

UPI Payment बिना इंटरनेट के इस तरह हो सकता है

यूपीआई 123 पे पर बिना इंटरनेट के भी भुगतान हो सकता है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानि एनपीसीआई ने साल 2016 में यूपीआई लांच किया था। साल दर साल इसके यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसी के साथ इसमें नए-नए फीचर्स भी जुड़ते चले गए। इन नए फीचर्स के साथ पेमेंट का तरीका भी आसान होता चला गया। लेकिन गांव में इसे कामयाब नहीं होता देखा गया। कारण इंटरनेट की पहुंच थी।

UPI Payment 123 पे का आरंभ

साल 2022 में NPCI ने UPI 123 पे लांच किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह बिना इंटरनेट के काम करता है। इसके लिए आपको ना तो किसी यूपीआई आईडी की जरूरत होती है और ना ही किसी तरह का स्मार्ट फोन चाहिए होता है। RBI और NPCI की मदद से बनी यूपीआई 123 पे के फीचर्स फोन में इस्तेमाल हो सकती है।

ऐसे करें यूपीआई 123 पे का इस्तेमाल

यूपीआई 123 पे के इस्तेमाल के लिए आपको अपने फीचर फोन में *99# को दबाना होगा। इसके बाद आपके सामने बैंक लिस्ट खुल जाएगी। इसके बाद आपको बैंक सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद अपने डेबिट कार्ड के लास्ट सिक्स डिजिट औ एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होती है। इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन सेट करना होगा। इसके बाद आपकी यूपीआई आईडी एक्टिव हो जाएगी और आप यूपीआई 123 पे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
04-11-2026