oxygen crisis के बीच जारी है corona virus के गुनाहगारों का कारनामा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। oxygen crisis के बीच coronavirus के गुनाहगारों का कारनामा जारी है। पुलिस की धरपकड़ भी साथ-साथ जारी है। कोरोना की दवाईयों के नाम पर जालसाजी औऱ कालाबाजारी जारी है। गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 113 केस दर्ज कर सौ से अधिक लोग गिरफ्तार किए हैं। मगर महामारी को लेकर मचे त्राहिमाम के चलते बदमाश अभी भी सक्रिय हैं। इसी तरह के मामले में साउथ दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स स्कावयड ने राहुल नामक शख्स को गिरफ्तार कर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर बरामद किया है। वह इसे अधिक दाम पर बेचने की कोशिश कर रहा था। राहुल और उसके भाई मां के नाम पर मेडिकल उपकरण सर्विस की एजेंसी चलाते हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सत्यवीर के नेतृत्व में एसआई अजीत, गौरव, हेडकांस्टेबल सतीश, राजीव, कांस्टेबल धर्मेंद्र, अशोक, प्रवीण और सतीश शामिल हैं। इसी पुलिस टीम ने जितेश नामक शख्स को गिरफ्तार कर रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किया है। 1800 रूपये का यह इंजेक्शन जितेश 35 हजार रुपये में बेचने की कोशिश कर रहा था। उससे दो इंजेक्शन बरामद किए गए। इसी तरह पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर पुलिस ने राहुल शर्मा और कुलदीप नामक शख्स को गिरफ्तार कर 7 नकली रेमेडिसिविर इंजेक्शन औऱ 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह दोनो नकली को असली बताकर 75 हजार रु प्रति इंजेक्शन बेच रहे थे। गिरफ्तार राहुल डीटीसी कल्स्टर बस में डिप्टी मैनेजर है।

वीडियो देखें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
13-11-2026