नोएडा में एक बार फिर डेटिंग ऐप स्कैम का खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो लोगों को डेटिंग ऐप के जरिए फंसाकर उनका वीडियो बनाता था और फिर ब्लैकमेल करता था।
कैसे काम करता था डेटिंग ऐप स्कैम गैंग
डेटिंग ऐप स्कैम गैंग योजनाबद्ध तरीके से काम करता था। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए कोई मकान किराए पर ले लेते थे। इसके बाद डेटिंग ऐप पर फर्जी आईडी बना लेते थे। इसके बाद शुरू होता था शिकार को जाल में फांसने का खेल।
अगर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके जानना चाहते हैं, तो हमारी यह गाइड जरूर पढ़ें…” : सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से कैसे बचें? 2026 की नई गाइड
जाल में फंसे शिकार को किराए के मकान में बुलाया जाता था। इसके बाद उसे आपत्तिजनक हालात में लाकर फोटो या वीडियो बना लिया जाता था। जिसके बाद यह गिरोह मोटी रकम की मांग करते थे। उसकी कीमती चीजें भी लूट ली जाती थी।
यह भी पढ़ेंः डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल
पुलिस कार्रवाई में क्या मिला
दिनांक 02 अप्रैल 2026 को पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक डायमंड सॉलिटेयर, एक सोने की चेन और 14,530 रुपये नकद बरामद हुए।
कैसे बचें इस स्कैम से
अनजान प्रोफाइल पर तुरंत भरोसा न करें पहली मुलाकात हमेशा पब्लिक प्लेस पर करें अपनी निजी जानकारी या फोटो साझा करने से बचें किसी भी दबाव या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें












