क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे

किवी फाइबर का ही नहीं कई और औषधीय गुणों का सोर्स है। इसको खाने से कई ऐसे फायदे मिलते हैं जिनको जानकर आप इसे हर रोज के डायट में शामिल करने पर मजबूर हो जाएंगे।
किवी के फायदे

किवी एक ऐसा फल है जिसके केवल फायदे ही फायदे हैं। किवी के फायदे जानकर आप भी इस फल को अपने डायट में शामिल करने पर मजबूर हो जाएंगे। हील मीडिया के संस्थापक डा. ए.के. अरूण ने किवी के फायदे पर विस्तार से जानकारी दी है।

इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर दिल की सेहत तक, किवी के औषधीय गुण।

डा. ए. के. अरूण द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि किवी (Kiwi) विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का पावरहाउस है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, पाचन सुधारने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेंः Blood sugar कंट्रोल करने में मजबूत भूमिका निभा सकती है मूंगफली जाने कैसे

यह रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अत्यंत प्रभावी है। यह लो-कैलोरी फल वजन प्रबंधन, त्वचा की चमक बढ़ाने और प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी बेहद फायदेमंद है, जिससे इसे डेली डाइट में शामिल करना बहुत लाभदायक है।

यह डेंगू/प्लेटलेट्स बढ़ाने, अनिद्रा, अस्थमा और त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन है, लेकिन किडनी के गंभीर मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए।
एक अध्ययन में पाया गया है कि कीवी को खाली पेट या सुबह के समय खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हील रिसर्च सेंटर, रामगढ़ में कीवी की खेती के लिए इस बार पौधे लगा दिए गए हैं।अगले वर्ष से शायद अपनी कीवी उपयोग करने को मिल सके।कीवी की जायकेदार और फायदेमंद रेसिपी पर भी शोध जारी है।

किवी के फायदेः स्वाद के साथ सेहत का खजाना, जाने क्यों है यह सुपरफुड

बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच खुद को पीट रखना किसी चुनौती से कम नहीं। आहार विशेषज्ञों का मानना है कि लाल किवी आपके सेहत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। हरी किवी के मुकाबले इसमें एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा होता है। यही इसके गहरे लाल रंग और अधिक पोषक होने की वजह भी है। ट

विटामीन सी से भरपूर होने की वजह से किवी शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करता है।

Disclaimer-उपरोक्त जानकारी पर किसी भी तरह की पुष्टि का दावा https://indiavistar.com नहीं करता है। किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेना चाहिए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
05-11-2026