सोना तस्करी का नया रास्ता, डीआरआई जांच में हुआ खुलासा

तस्करों ने अवैध रूप से विदेश से सोना लाने का नया रास्ता तलाश लिया है। अकेले सितंबर में ही डीआरआई ने इस रास्ते सोना तस्करी के 11 मामलों का खुलासा किया है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा उत्तर-पूर्व में हाल ही में सोने की बरामदगी बांग्लादेश और म्यांमार से लगे उत्तर-पूर्वी सीमाओं के जरिए सोने की तस्करी में तेजी का संकेत देती है। अतीत में जहां तस्करी के लिए खुली सीमाओं का उपयोग किया जाता रहा है, वहीं अकेले सितंबर 2022 में 121 किलोग्राम सोने की बरामदगी के 11 मामले यह बताते हैं कि छुपाने के सरल तरीकों के जरिए तस्करों द्वारा नॉर्थ ईस्ट कॉरिडोरका अभी भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए और पटना, दिल्ली तथा मुंबई में तीन समन्वित कार्रवाईयों में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 33.40 करोड़ रुपये मूल्य का 65.46 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया। सोने को घरेलू कूरियर खेप के तौर पर आइजोल से मुंबई भेजा गया था। इस सोने को कपड़ाबताकरटाट की बोरियों में छुपाया गया था।

उसी मार्ग से तस्करी के एक अन्य मामले में, डीआरआई ने तस्करी के विदेशी मूल के सोने का एक और बड़ा जखीरा जब्त किया, जिसका वजन लगभग 23.23 किलोग्राम और मूल्य (लगभग) 11.65 करोड़ रुपये था, जिसे म्यांमार से तस्करी करके लाया जा रहा था। विशिष्ट खुफिया जानकारीमें इस बात काइशारा किया गया कि पर्याप्त मात्रा में विदेशी मूल के सोने को तस्करी करके चम्फाई-आइजोल, मिजोरम से कोलकाता, पश्चिम बंगाल वाहन में छुपाकर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिबंधित पदार्थ पर रोक लगाने के लिए 28-29 सितंबर 2022 को समन्वित कार्रवाई की गई। डीआरआई के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी-गुवाहाटी को जोड़ने वाले राजमार्ग पर निगरानी की। दो संदिग्ध वाहनों में यात्रा कर रहे चार यात्रियों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया। दो दिनों की अवधि में दोनों वाहनों की गहन तलाशी के बाद, वाहन के बॉडी में 21 बेलनाकार टुकड़ों के रूप में छुपाया गया 23.23 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इस मामले में सोने को दोनों वाहनों में एक धातु पाइप, जो पीछे के पहियों एवं सस्पेंशन के पीछे चेसिस के दाएं एवं बाएं के छड़ को जोड़ता है, के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुहा में फिट करके डाला गया था। बरामद सोना मिजोरम के ज़ोखावथर सीमा के जरिए म्यांमार सेतस्करी करके भारत में लाया गया था। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सितंबर महीने के 9 अन्य मामलों में, डीआरआई ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से देश के बाकी हिस्सों में आने वाले विभिन्न वाहकों के रूप में 27 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद व जब्त किया। बरामदगी की इन श्रृंखलाओं ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नए तौर-तरीकों का पता लगाने में मदद की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
30-09-2026