मुकेश अंबानी ने RRR फ़िल्म के एक्टर रामचरण के नवजात बच्चे को गिफ्ट मे दिया सोने का पालना, जानें कितनी है कीमत ?

देश के सबसे मशहूर और धनवान व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) ने आरआरआर(RRR) फिल्म के अभिनेता रामचरण (raamcharan) और उनकी पत्नी के पहले बच्चे के जन्म के कुछ दिन बाद सोने का पालना गिफ्ट में दिया है। अभिनेता रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने शुक्रवारको अपने बच्चे का नाम क्लिन कारा कोनेडिला रखा है। आरआरआर फिल्म के अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बच्चे के नामकरण समारोह से कुछ पारिवारिक तस्वीर भी साझा की है । अरबपति मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ नन्हें बच्चे को एक सुनहरा पालना उपहार में दिए, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि परिवार या किसी अन्य के द्वारा नहीं की गई है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने नवजात बच्चे से परिचय कराया था। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी दुनिया के 14वे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और वहीं एशिया के पहले सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी नेटवर्थ फोर्ब्स के मुताबिक, 91.3 अरब डॉलर है।

क्या है रामचरण की बेटी के जन्म का मतलब ? नेता रामचरण ने अपने पोस्ट में लिखा था कि चेंचु आदिवासी देवी – भवरम्मा देवी के आशीर्वाद से हम अपनी प्यारी बेटी का परिचय कराते हैं। क्लिन कारा कोनिडेला, ललिता सहस्रनामम से लिया गया नाम है। एक परिवर्तनकारी शुद्धिकरण ऊर्जा का प्रतीक है, जो आध्यात्मिक जागृति लाता है।

घड़ियां-रामचरण और उपासना के नवजात बच्चे का नामकरण समारोह

रामचरण और उपासना के नवजात बच्चे का नामकरण समारोह उपासना के मायके में उनेक करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। यहां पर कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। 20 जून को रामचरण के घर मे खुशियों ने दस्तक दी है।

रामचरण और उपासना ने 2012 में की थी शादी

राहचरण और उपासना ने सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद 2012 में शादी की थी। 10 साल बाद बेटी के जन्म पर परिवार में खुशी का माहौल है। इंस्टाग्राम पे शेयर की गई तस्वीर में रामचरण के माता-पिता चिरंजीवी और सुरेखा कोनिडेला को उपासना के माता-पिता शोभना और अनिल के साथ देखा जा रहा है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले |
16-08-2026