amitabh bachan Birthday: अमिताभ बच्चन के बचपन का ये शौक था गजब, उनके बारे में चंद बातें ये भी जान लिजिए

amitabh bachan Birthday: अमिताभ बच्चन के बचपन का एक शौक शायद आप ना जानते हों। बिग बी 82 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद की जमीन पर अपनी आंख खोली थी जिसे हम आज प्रयागराज के नाम से जानते हैं। बिग बी ने इस शहर में शुरूआत के तकरीबन 12 साल बिताए थे।

amitabh bachan Birthday: अमिताभ के बचपन का शौक

बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन को बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक था। बहुत छोटी उम्र में ही वह साइकिल चलाने लगे थे। बताते हैं कि पिता हरिवंश राय बच्चन ने काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें साइकिल दिलाई थी। एक बार साइकिल चलाने में वह सड़क पर गिर कर काफी चोट भी खा चुके हैं। उन्होंने दोस्तों से साइकिल लेकर चलाना सीखा था। यहां तक बताते हैं कि साइकिल के लिए वह पिता की भी पिटाई खा चुके हैं।

अमिताभ से जुड़ी बातें और भी हैं

अमिताभ जिस तरह के महानायक है उनके जीवन से जुड़ी बातें भी उतनी ही ज्यादा हैं। अमिताभ ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 1969 में की थी। अमिताभ की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी थी। अमिताभ इससे पहले वह वॉइस-ओवर कलाकार के रूप में काम करते थे। अमिताभ ने 1969 में मृणाल सेन की भुवन शोम फिल्म में आवाज दी थी बदले में 300 रुपये मिले।

अमिताभ को 30 से अधिक बार फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया, लेकिन केवल 7 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 1982 में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका बचना मुश्किल सा हो गया था। हालांकि, देश और दुनिया के आशीर्वाद ने उन्हें पुनर्जीवित किया।

पर्दे पर दमदार पारी खेलने वाले अमिताभ बच्चन ने राजनीति में भी हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें राजनीति पसंद नहीं थी। साल 1984 में राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने इलाहाबाद से सांसद का चुनाव लड़ा और वे जीत गए और सांसद बन गए। लेकिन 3 साल बाद, महानायक ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से सदा के लिए अलग हो गए।अमिताभ बच्चन की मां उन्हें मुन्ना कहती थीं।

समय के साथ उन्हें घर में अमित कहा जाने लगा।अमिताभ को ‘सदी के महान नायक’ के अलावा ‘बिग बी’ और ‘शहंशाह’ के नामों से भी जाना जाता है। खुदा गवाह अमिताभ की एक प्रभावी फिल्म है। फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। भारत सहित फिल्म की शूटिंग नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान में की गई है। कहा जाता है कि जब फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में हो रही थी, उस समय अफगानिस्तान के आधे सुरक्षा तंत्र अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026