बाप बेटे की जोड़ी, एक पांचवी तो दूसरा आठवीं काम प्लॉट की हेराफेरी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। उत्तरी दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने बाप बेटे की एक ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार किया है जो प्लाटों की हेराफेरी के कई मामलो में फरार थे। बेटे की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। बाप पांचवी पास है तो बेटे ने सिर्फ आठवीं तक की पढ़ाई की है।

उत्तरी दिल्ली पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस के मुताबिक स्पेशल स्टाफ के हेडकांस्टेबल पुनीत मलिक को सूचना मिली थी कि लैंड माफिया और फरार घोषित धीरज त्यागी आगरा में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर एसीपी जयपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई राकेश कुमार, एएसआई हरफूल सिंह, हेडकांस्टेबल दीपक कुमार और पुनीत मलिक की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने आगरा पहुंचकर धीरज के बारे में जानकारी इकट्टा किया तो पता लगा कि उसके साथ उसके पिता शिव त्यागी भी रह रहा है। वह भी कई मामलो में वांछित था। पुलिस ने अथक कोशिश के के बाज धीरज त्यागी और उसके पिता शिव कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि धीरत आठवीं तक की शिक्षा प्राप्त है जबकि शिव कुमार 5 वीं तक पढ़ा है। उन्होंने पहले गढ़मुक्तेशवर से आकर दिल्ली के बुराड़ी में रहना शुरू किया था। यहीं कई प्लाटों में दोनों ने मिलकर हेराफेरी की। उनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में भी मामला दर्ज है। धीरज के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। उसे फरार भी घोषित किया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट |
19-04-2026