दिल्ली में लॉकडाउन में होगी ढिलाई तो पुलिस रहेगी मुस्तैद, सीपी ने दिए कई निर्देश

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने संभावित लॉकडाउन में ढिलाई के मद्देनजर हो रही पुलिस तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। दिल्ली के सभी डीसीपी ज्वायंट पुलिस कमिश्नर व स्पेशल कमिश्नर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में सीपी दिल्ली एस एन श्रीवास्तव ने कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन कराने पर जोर दिया।

उन्होंने फील्ड में जाने वाले अफसरों से संक्रमण का स्थानीय स्तर पर फैलाव के दरों का अनुमान लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोकल स्तर पर संक्रमण के लिए संभावित स्थान और संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी रखने से हमारा काम अआसान हो सकता है। उन्होंने डीसीपी स्तर के अफसरों को निर्देश दिया कि वो पुलिसकर्मियों के फील्ड में रहना सुनिश्चित करें।

दिल्ली में अपराध के हालात की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने बदमाशों के निगरानी और जेल से बार आने वाले बदमाशों पर खास नजर रखने का जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस को अंतरिम जमानत और पेरोल पर बाहर आने वाले बदमाशों की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने जिला पुलिस उपायुक्तों से जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस के साइपैड से मदद लेने का निर्देश दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026