इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर लिखे इन दो अक्षरों का मतलब जानिए, बड़े काम की है यह जानकारी

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर आपने देखा होगा कि प्रत्येक उत्पाद पर एक टैग ‘CE’ लिखा होता है। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और इसका मतलब जानना भी नहीं चाहते। लेकिन इसके बारे में खास जानकारी जानना बहुत जरूरी है और आपके काम की भी है।

यहां होता है यह निशान

कोई भी उत्पाद चाहे मोबाइल चार्जर हो या लैपटॉप चार्जर, इन सभी पर CE का निशान होता है। दरअसल यह एक स्पेशल टैग है। आइए जानें इसका क्या मतलब है।

कब शुरू हुआ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर ये निशान

यूरोपीय देशों में यह CE मार्क सभी सामानों के पीछे साल 1985 से लगाया गया था। हालांकि पहले यह मार्क CE की जगह EC हुआ करता था। इसका अर्थ है ‘Conformite Europeenne

निशान क्यों बनाया गया है?

किसी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर इस निशान के होने का मतलब है कि इस उत्पाद को बनाने वाली कंपनी ने यूरोप के मानकों (Standard) का ध्यान रखा है। दरअसल यूरोप में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए ‘लो वोल्टेज नियम, पर्यावरण की सुरक्षा और सुरक्षा’। उन सभी उत्पादों को बनाते समय इन बातों का ध्यान रखा जाता है।

यह है इसकी वैल्यू

इस निशान का मतलब यह भी है कि कंपनी कानूनी रूप से इस चिह्न के साथ उत्पाद को बाजार में बेच सकती है और ऐसे उत्पादों को दूसरे देशों में भी निर्यात किया जा सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर CE के निशान को देखकर बेशक आप नजरअंदाज कर देते हों मगर इसका मतलब अब आप जान गए होंगे। बिजली बिल की बात हो या क्वालिटी की बात दोनो हालात में इस निशान का बहुत अहमियत है। आइंदा जब आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदें तो इस निशान का ध्यान रखें। अपने जानने वालों को भी इस निशान के बारे में जरूर बताएं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का रखरखाव औऱ उनकी क्वालिटी की सब कुछ होती है इसलिए इस बात का ख्याल जरूर रखें।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जनता और पुलिस आमने-सामने: मगध की लोक संवाद गोष्ठी में उठीं स्थानीय समस्याएं | क्या AI अदालतों के फैसले करेगा? न्यायपालिका के नए नियम और नागरिकों के अधिकारों को समझिए | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती | सच्ची शिक्षा क्या है? जीवन, आत्मसम्मान और धर्म पर गहन चिंतन |
07-06-2026