web series ‘प्रतिशोध’ बदले की आग और बहुत कुछ

web series

थ्रिलर पसंद करने वालों को web series ‘प्रतिशोध’ पसंद आ सकता है। इसके निर्माताओं का दावा है कि यह साल की सबसे धमाकेदार रिवेंज थ्रिलर है। “प्रतिशोध” अब WAVES OTT पर स्ट्रीम हो रही है। निर्माताओं की तरफ से जारी एस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह सिर्फ एक वेब सीरीज़ नहीं, बल्कि एक ऐसा इमोशनल सफर है जो रहस्यों, धोखे, मर्डर और सनसनीखेज ट्विस्ट से भरा हुआ है।

web series में है इतना कुछ

web series में टैग लाइन है- हर झूठ की एक कीमत होती है। हर धोखे का एक घाव होता है। और हर घाव के पीछे छिपी होती है… प्रतिशोध की कहानी।

अजय के पन्नालाल  के निर्देशन और क्रिएटिव डायरेक्टर एवं प्रोडूसर पुनीत कुमार कनोजिया तथा साक्षर मिडिया के निर्माण में बनी यह सीरीज़, WAVES OTT पर टॉप 5 थ्रिलर शोज़ में शामिल हो चुकी है। दावा है कि प्रतिशोध की कहानी आपको बांधकर रखेगी — एक ऐसा खेल जहां हर किरदार का अतीत उसके भविष्य को तबाह कर सकता है।

ये हैं कलाकार:

  • सत्यकाम आनंद  – धनंजय पंवार के किरदार में, जो अपने अतीत से जूझ रहा है
  • सुधा चंद्रन – शोभा शर्मा के रूप में, एक रहस्यमयी महिला जिसके पास कई राज़ हैं
  • आशुतोष कौशिक – इंस्पेक्टर जोशी, जिसके फर्ज़ और फ़ितरत में छिड़ा है युद्ध
  • साथ में: अदिति सनवाल, रोहित हांडा, वरुण जोशी, राज शर्मा,श्रेया खन्ना, प्रिया गुप्ता

सीरीज के पीछे

  • निर्देशक: अजय के पन्नालाल
  • कहानी और पटकथा: गुलशन कुमार
  • प्रोड्यूसर एवं क्रिएटिव डायरेक्टर : पुनीत कुमार कनोजिया – साक्षर मीडिया
  • कैमरा निर्देशक (DOP): तनवीर अहमद
  • संपादन (एडिटर): मेराज अली

दावा किया गया है कि तेज़-तर्रार डायलॉग्स, सस्पेंस से भरे मोड़, और एक ऐसा क्लाइमैक्स जो दर्शकों को हिला कर रख देगा — प्रतिशोध  है उस दर्शक के लिए जो सिर्फ देखना नहीं, महसूस करना चाहता है।

 अब स्ट्रीम करें – सिर्फ WAVES OTT पर!

क्रिएटिव डायरेक्टर एवं प्रोडूसर पुनीत कुमार कनोजिया कहते हैं कि “हम सिर्फ एक कहानी नहीं बताना चाहते थे — हम दर्शकों की रूह तक झकझोरना चाहते थे। प्रतिशोध उन सभी के लिए है जो बोल्ड, डार्क और इंटेलिजेंट थ्रिलर की तलाश में हैं,” – कहते हैं ।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026