Bihar Diwas-बिहार दिवस पर जानिए 1857 के पहले हुए इन आंदोलन के बारे में

Bihar Diwas- बिहार दिवस पर इस अंक में जानिए 1857 में हुई आजादी के आंदोलन से पहले बिहार के उन आंदोलन के बारे में जिन्होंने देश में अंग्रेजो के खिलाफ माहौल तैयार करने में मदद की। वहाबी आंदोलन के प्रवर्तक अब्दुल-अल-वहाब थे। उन्होंने अरव क्षेत्र में इसको प्रारंभ किया था। भारत में इसको सैयद अहमद बरेलवी (रायबरेली) ने नेतृत्व प्रदान किया। प्रारंभ में इस विद्रोह का उद्देश्य धार्मिक सुधार था परंतु बाद में राजनीतिक सुधार एवं आंदोलन के रूप में बदल गया।

यह भी पढें-https://indiavistar.com/know-these-important-facts-about-bihar-special-on-the-foundation-day/

Bihar Diwas details

भारत में इस विद्रोह के दो केन्द्र थे। प्रथम केन्द्र सितना (पश्चिमोत्तर सीमा पर) तथा दूसरा केन्द्र पटना में था। पटना केन्द्र से धन एवं स्वंयसेवकों को ‘सितना’ भेजा जाता था। सैयद अहमद बरेलवी ने पटना में अपने चार प्रतिनिधि चुने- इनायत अली, विलायत अली, फरहत अली एवं मुहम्मद हुसैन। बंगाल का ‘फरायजी आंदोलन’ वहाबी आंदोलन से ही प्रेरित था।वहाबी आंदोलन के दमन के लिए 1863 ई० में अम्बाला तथा 1865 ई० में पटना अभियान चलाया गया। वहाबी नेताओं को कारावास और मृत्युदंड की सजा दी गई औऱ अंततः आंदोलन दबा दिया गया।

https://amzn.to/42tDO5U

नोनिया विद्रोह (1770-1800 ई०)

बिहार के शोरा उत्पादक वर्ग नोनिया द्वारा यह विद्रोह किया गया था। शोरा का उपयोग बारूद बनाने में किया जाता था। बिहार में शोरा उत्पादन मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर, पूर्णिया आदि क्षेत्रों में होता था। बिचौलिये कच्चा शोरा ब्रिटिश कारखाने को देते थे तथा मुनाफा स्वयं रख लेते थे। परिणामस्वरूप नोनिया समुदाय ने गुप्त रूप से शोरा बेचना शुरू कर दिया। अंग्रेजों ने इस पर रोक लगाई जिसके विरोध में नोनिया समुदाय ने विद्रोह कर दिया। अंतत: अंग्रेजों द्वारा विद्रोह को दबा दिया गया।

लोटा विद्रोह (1856 ई० )

यह विद्रोह मुजफ्फरपुर जेल के कैदियों द्वारा किया गया था। जेल में कैदियों को पहले पीतल का लोटा दिया जाता था। बाद में सरकार ने मिट्टी का लोटा देने का निर्णय लिया।

कैदियों ने इसका कड़ा विरोध किया और 1856 ई० में विद्रोह कर दिया। परिणामस्वरूप अंग्रेजी सरकार को पुनः कैदियों को पीतल का लोटा देना पड़ा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज |
15-06-2026