e-zero FIR से साइबर जालसाजों पर कसेगी नकेल, जानें कैसे होगा दर्ज

FIR

सरकार ने e-zero FIR के माध्यम से साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके जरिए आप कहीं भी कभी भी e-zero FIR दर्ज करा सकते हैं। इससे आम आदमी को सीधा लाभ तो मिलेगा ही। साइबर क्रिमिनल की धरपकड़ भी आसान होगी। इसके जरिए स्वचलित रूप से जीरो FIR दर्ज होगी। आइए जानते हैं I4C की यह पहल कैसे काम करेगी।

ऐसे दर्ज होगा FIR

साइबर जालसाजों की सक्रियता को देखते हुए यह महसूस किया जा रहा था कि मामला दर्ज होने में देरी उन्हें दूर होने के साथ साथ पैसा हड़पने का मौका देता है। इसी को ध्यान में रखकर I4C द्वारा ईजीरो एफआईआर की पहल की गई है। इसके तहत ₹10 लाख से अधिक साइबर धोखाधड़ी मामलों में सीधी एफआईआर दर्ज होगी।
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की यह योजना, ₹10 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी शिकायतों को स्वचालित रूप से जीरो एफआईआर में बदल देगी । जो पीड़ित 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराएंगे, उनकी शिकायतें Zero FIR के रूप में दर्ज होंगी, जिससे तेजी से जांच संभव होगी।

ऐसे करेगा काम

यह प्रणाली दिल्ली पुलिस के e-FIR सिस्टम और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (CCTNS) से जुड़कर मामलों की प्रभावी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी। फिलहाल यह पहल दिल्ली में परीक्षण के तौर पर लागू किया जा रहा है, लेकिन गृह मंत्रालय (MHA) इसे देशभर में विस्तारित करने की योजना बना रहा है।
आपको क्या करना है
जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता के जिम्मे भी कुछ काम है। साइबर अपराध के शिकार शख्स को तीन दिनों के भीतर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जाना होगा, ताकि जीरो FIR को नियमित FIR में बदला जा सके और आगे की औपचारिक जांच शुरू हो सके। यह परियोजना साइबर धोखाधड़ी मामलों में जाँच की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
07-10-2026