DOT के साथ साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में इस तरह साथ दे सकते हैं आप

DOT

DOT यानि department of telecommunication की मदद से आप साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में सहभागिता निभा सकते हैं। इसके लिए आपको DOT द्वारा शुरू की गई पहल के बारे में जानकारी का होना जरूरी है। DOT ने साइबर क्राइम से असरदायक लड़ाई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के पावर से लैस यूल विकसित किया है।

DOT का शक्तिशाली Tool

साइबर क्राइम से लड़ाई के लिए ASTR से प्रहार किया जा सकता है। ASTR, एक AI-powered facial recognition tool है। इसे Department of Telecommunications (DOT) India द्वारा विकसित किया गया है। यह telecom SIM verification को मजबूत करता है और cyber fraud का मुकाबला करता है। इसके लिए यह फर्जी कनेक्शन की पहचान के साथ साथ उसे ब्लॉक भी करता है।

यह टूल Telecom databases में एक ही व्यक्ति से जुड़ी multiple connections की पहचान करता है। इसके साथ ही संदिग्ध mobile connections को flag करके cyber fraud को रोकता है। आप धोखाधड़ी वाले नंबर रिपोर्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए Sanchar Saathi पोर्टल https://sancharsaathi.gov.in/ का उपयोग करें।

scam calls, SMS, और WhatsApp messages को Chakshu feature के माध्यम से रिपोर्ट करने के लिए:
1️⃣ Sanchar Saathi Suspected Fraud Communication Reporting पर जाएं
2️⃣ Report Suspected Fraud Communication चुनें (message मिलने के 30 दिनों के अंदर)
3️⃣ Phone number और scam की प्रकृति सहित विवरण सबमिट करें

याद रखिए साइबर क्राइम से बचाव के लिए सबसे जरूरी है सावधानी। साइबर जालसाजों को सावधानी और जानकारी के माध्यम से रोका जा सकता है। साइबर क्राइम पर जागरूकता इसका पहला कदम है। इसके साथ ही साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों की जानकारी होना भी जरूरी है। अपना ही नहीं अपने जानने वालों को भी साइबर फ्राड से बचाने के लिए जागरूकता और सावधानी दोनो का होना जरूरी है। सरकारी प्रयासों की जानकारी होने के साथ साथ सरकारी साधनों की मदद कैसे लेनी है यह जानना भी जरूरी होता है।

यह भी पढ़ेंः

Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज |
25-06-2026