Kartik Month 2023: इस बार कार्तिक मास में करें यह उपाय, मां लक्ष्मी और विष्णु की मिलेगी कृपा

Kartik Maas 2023

Kartik Month 2023-हिंदू धर्म में सभी महीनों का अपना महत्व होता है। इसीलिए हिंदी के माह किसी ना किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इन सभी महीनो में कार्तिक मास का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। कार्तिक माह को बेहद पवित्र और शुभ भी माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्व है।कार्तिक मास की शुरूआत हो चुकी है। 27 नवंबर तक चलने वाले इस माह में कहते हैं कि 4 माह की योग निद्रा के बाद देव जागते हैं और तुलसी के साथ विवाह रचाते हैं।

Kartik Month 2023

इस माह में धनतेरस, दिवाली और छठ जैसे पर्व भी आते हैं। मां लक्ष्मी और विष्णु की कृपा पाने के लिए इस माह को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि इस माह में नदी या घर पर स्नान कर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा इस माह में कुछ और उपाय करने पर विशेष लाभ की बात मानी जाती है।

माना जाता है कि इस माह में तुलसी की पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके लिए तुलसी पौधे के पास सुबह शाम घी का दीपक जलाने और तुलसी चालीसा का पाठ करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इस माह में शाम को घर के मंदिर में 7 कपूर जलाने से लाभ होता है। माना जाता है कि इस उपाय को लगातार करने से घर में सकारात्मक उर्जा आती है। घर में शांति बनी रहती है और घरेलू क्लेश मिटते हैं।

माना जाता है कि इस माह में अष्टलक्ष्मी की पूजा करने से भी काफी लाभ होता है। हर शुक्रवार इनकी पूजा से धन, संतान और यश की प्राप्ति होती है। इस माह में गंगाजल से नहाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर संभव ना हो तो घर के पानी में हीं गंगाजल मिलाकर नहाया जाता है। इस माह में दान करने से भी काफी पुण्य मिलता है। दान का विशेष महत्व बताया गया है।

अस्वीकरण-यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com किसी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समर्पण, शून्य और सच्ची सफलता का आध्यात्मिक अर्थ | प्रातःकाल का महत्व और अध्ययन का गूढ़ रहस्य | बॉलिंग हाथ घुमाकर क्यों की जाती है? जानिए क्रिकेट बॉलिंग का इतिहास और साइंस | क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं ? | यूपी में रोजगार मेलाः नौकरी की तलाश में हैं तो इन दस्तावेजों के साथ पहुंच जाइए, पूरी गाइड 2026 | NIA चार्जशीट: कंबोडिया लिंक्ड मानव तस्करी और साइबर गुलामी का बड़ा खुलासा | साइबर ठगी में गया पैसा वापस कैसे पाएं ? NCRP पोर्टल से समझें पूरा तरीका | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा |
18-05-2026