डिजिटल मीडिया के लिए भारत और वियतनाम में हुआ यह समझौता

डिडिटल मीडिया में साझेदारी के लिए भारत और वियतनाम में अहम समझौता हुआ है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज वियतनाम के सूचना एवं संचार मंत्री  गुयेन मान हंग के साथ एक प्रतिबद्धता-पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत दोनों देशों के बीच डिजिटल मीडिया के क्षेत्रों में सहयोग किया जायेगा तथा भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

एलओआई में प्रावधान किया गया है कि डिजिटल मीडिया तथा सोशल नेटवर्क के सम्बंध में नियामक ढांचा तथा नीतियां तैयार करने में सूचना और अनुभवों को साझा किया जायेगा। इसके अलावा दोनों देशों के मीडिया प्रोफेशनलों के क्षमता निर्माण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

भारत और वियतनाम के प्रगाढ़ सम्बंधों की झलक श्री ठाकुर के आवास पर दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा में नजर आई। अनुराग ठाकुर ने जोर देकर कहा कि माननीय राष्ट्रपति और भारत के माननीय प्रधानमंत्री की वियतनाम की हाल की यात्राओं से दोनों देशों के बीच सम्बंध और प्रगाढ़ हुये हैं। आज की बैठक से नई प्रौद्योगिकियों और“इंफोडेमिक” जैसी चुनौतियों वाले क्षेत्रों के मद्देनजर द्विपक्षीय सहयोग को आकार मिलेगा, जिनसे कोविड-19 के दौरान सभी देश जूझते रहे हैं। श्री ठाकुर ने वियतनाम के अपने समकक्ष को डिजिटल मीडिया नैतिक संहिता के बारे में भी बताया, जिसे सरकार फरवरी 2021 से क्रियान्वित कर रही है।

श्री हंग ने श्री ठाकुर को वियतनाम आने के लिये आमंत्रित किया और कहा दोनों देशों के पत्रकारों को एक-दूसरे के सामाजिक-आर्थिक विकासों के बारे में सूचनाओं तक पहुंच दी जाये, ताकि सफलता की कहानियों से लोग परिचित हों तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान मजबूत बने।

बैठक में प्रसार भारती के सीईओ  शशि शेखर वेमपति, पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक  जयदीप भटनागर, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय तथा भारत और वियतनाम पक्ष से अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस वर्ष भारत और वियतनाम के बीच “समग्र रणनीतिक साझेदारी” के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं, तथा वर्ष 2022 में दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों को पचास वर्ष हो जायेंगे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
15-11-2026