दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू सहायिका ने फर्जी ED अधिकारी बनकर अपने ही मालिक के घर लूट की साजिश रची।
arrested maid and her associate in fake Ed raid case
👁️ 1 Views

दिल्ली में एक ऐसे फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है जिसका मास्टर माइंड घर की ही मेड थी। दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड मेड और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वर्दी और लूट सामान के साथ साथ एक पिस्टल भी बरामद किया है। उनके तीन और साथियों की तलाश जारी है।

watch video

Delhi Police PC video screenshot fake ED raid case
Delhi Police press conference video on fake ED raid case

नीचे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो है, जिसमें फर्जी ED रेड केस दिल्ली से जुड़े पूरे मामले का खुलासा किया गया है।

क्या है Fake ED raid in delhi का पूरा मामला

साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्य शर्मा के मुताबिक 11 फरवरी की सुबह दस बजे वर्दीधारी तीन लोग न्यू फ्रेंडस कालोनी के D-903 पर पहुंचे। इस मकान में वरिष्ठ नागरित उषा सभरवाल अपने पति के साथ रहती हैं।

वर्दीधारी लोगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताया। आरोपियों ने परिवार के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें बंधक बना लिया। गिरफ्तारी की धमकी देकर उन्होंने करीब 10-12 लाख रुपये की मांग की। डर के मारे पीड़ित ने नकदी सामने रख दी, जिसमें से आरोपी करीब 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः भारत सरकार के इस कदम से लगेगी AI जनित फर्जी चीजों पर रोक!

अपराध की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी (SHO) राजेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व और एसीपी (NFC) रवि शंकर की देखरेख में एक समर्पित टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई नवीन यादव, महिला एसआई प्रियंका, हवलदार खेम चंद, हवलदार सुरेश और सिपाही शंकर लाल शामिल थे।

टीम ने इलाके के लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। फुटेज का पीछा करते हुए पुलिस गाजियाबाद के वैशाली (सेक्टर-4) तक पहुँची। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के बाद दो आरोपी महिलाओं—रेखा देवी और पूजा—को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक, रेखा देवी, शिकायतकर्ता के घर में मेड के रूप में काम कर रही थी। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि उसने ही अपनी ननद पूजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। पुलिस ने इनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • ITBP डिप्टी कमांडेंट की वर्दी और फर्जी आई-कार्ड।
  • एक वायरलेस सेट बॉक्स और एक पिस्तौल (समाप्त लाइसेंस)।
  • चोरी की गई 7 महंगी घड़ियाँ और आभूषण।

पुलिस के अनुसार, इस साजिश में पूजा का पति प्रकाश कुमार (जो ITBP में कांस्टेबल है), उसका बेटा मनीष और एक अन्य रिश्तेदार उपदेश सिंह भी शामिल हैं। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
26-02-2026