Sushant Singh Rajpoot की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर ने मचा दी धूम ,बना दिया विश्व रिकॉर्ड

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एक विश्व रेकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर यूट्यूब पर सिर्फ 98 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स पार करने वाला दुनिया का पहला विडियो बन गया है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर को 5 घंटे में 2.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। फिल्म ‘दिल बेचारा ‘के ट्रेलर के इंतजार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर के रिलीज होने से पहले ही 55 हजार लाइक्सज म‍िल चुके थे। वहीं, सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर आए लोगों के रिऐक्शंस में भर-भर के प्यार उमड़ रहा है।

सुष्मिता ने की दिल बेचारा के ट्रेलर की तारीफ

सुष्मिता ने लिखा- ‘पर्सनली मैं सुशांत सिंह राजपूत को नहीं जानती…केवल उनकी फिल्म्स और कुछ इंटरव्यू के जरिए जानती हूं. वो ऑन और ऑफ स्क्रीन काफी समझदार और इंटेलिजेंट थे. मुझे लगता है कि मैं उसे अब बेहतर जानती हूं, सब उनके फैंस के कारण. सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए… आप सब का इतना प्यार पाकर वो धन्य हो गए… एक शानदार अभिनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक फेमस अच्छे इंसान के रूप में भी. काश मैं उन्हें जानती, उनके साथ काम करने का मौका मिलता. ताकि हमें यूनिवर्स के रहस्यों को एक-दूसरे से शेयर करने का मौका मिलता. और शायद, पता चलता हम दोनों को 47 नंबर का मोह क्यों था !!!

‘दिल बेचारा का ट्रेलर मुझे बहुत पसंद आया. फिल्म की टीम को ऑल द बेस्ट. सुशांत के फैंस और उनके परिवार के लिए प्यार और सम्मान. #peace #strength #duggadugga ❤️ I love you guys!!!’

https://www.instagram.com/p/CCUvPmYhS5n/?igshid=37896o50tdy0

Picture of Alok Verma

Alok Verma

a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर गुलामी से लौटे युवक फिर उसी अंधेरे में क्यों खो गए? | सही दृष्टिकोण क्या है? जीवन, विचार और आत्मचिंतन का सरल सत्य | Giorgia Meloni Net Worth 2026: कितनी है इटली की प्रधानमंत्री की कमाई, जानिए लाइफस्टाइल और परिवार | कौन हैं Giorgia Meloni? संघर्ष से इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी कहानी | PM Modi को ‘My Friend’ कहने वाली Giorgia Meloni, रोम से वायरल तस्वीर के बाद क्यों बढ़ी चर्चा | कंबोडिया साइबर गुलामी जाल से सबक: फर्जी विदेशी नौकरी के लालच को समझें और सुरक्षित रहें | अपेक्षा ही दुख का कारण क्यों है? सदगुरु का सरल जीवन संदेश | Cyber Fraud Alert: Fake APK Scam से कैसे हो रही ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | धर्म, समर्पण और जिम्मेदारी: जीवन को दिशा देने वाले मूल विचार | बिहार में 4 साल के बच्चे का अपहरण और सुरक्षित बरामदगी की यह सत्य कथा आप भी जान लीजिए |
21-05-2026