तिहाड़ अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा, शार्पशूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। तिहाड़ अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। तिहाड़ अधिकारी की हत्या की साजिश रचने वाले गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिहाड़ अधिकारी की हत्या गैगस्टर अंकित गुर्जर के जेल में मारे जाने की रंजिश का बदला लेने के लिए होने वाली थी।

वीडियो देखें-https://youtu.be/258zDhrOseY

दिल्ली पुलिस(DelhiPolice) की स्पेशलसेल ने कुख्यात गैंग के शार्पशूटर(sharpshooter) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा इस शार्प शूटर को तिहाड़जेल(tiharjail) के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की हत्या का काम सौंपा गया था। गिरफ्तार शार्पशूटर की पहचान सतेन्द्र उर्फ सत्ते के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक सतेन्द्र को एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। सतेन्द्र रोहित चौधरी गैंग का शार्प शूटर है। उसे चिराग दिल्ली आउटर रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक सेमी आटोमेटिक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं।

वह जेल में मौत का शिकार हुए गैंगस्टर #अंकितगुर्जर का भी साथी है। डीसीपी प्रमोद कुशावाह के मुताबिक हाल ही में जेल डिप्टी सुपरिटेंडेट की एके47 से हत्या करने की बात करते हुएम एक आडियो वायरल हुआ था। सतेन्द्र भी डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर हमला करने की बात कर रहा था। गौरतलब है कि गौंगस्टर अंकित गुर्जर 4 अगस्त को जेल नंबर 3 में घायल हालात में मिला था बाद में उसकी मौत हो गई थी।

स्पेशल सेल ने वायरल आडियो में बात करने वाले की पहचान की जांच की तो पता लगा कि बात करने वाले लोग अजय गुर्जर औऱ सतेन्द्र उर्फ सते है। 17 अगस्त को इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली कि सतेन्द्र चिराग दिल्ली आने वाला है। सूचना के आधार पर जाल बिछाकर सतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

सतेन्द्र ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर हमला करने की साजिश रचने की बात मंजूर कर ली। सतेन्द्र दक्षिणी दिल्ली के कुख्यात रोहित चौधरी गैंग का सक्रिय सदस्य है। 6 मई 2019 को सतेन्द्र अंकित चौधरी औऱ रोहित ने मिलकर अपने विरोधी गैंग के प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी थी। हत्या की यह वारदात इलाके में बादशाहत दिखाने के लिए की गई थी। सतेन्द्र के खिलाफ पहले से ही 20 मामले दर्ज हैं। वह 16 जुलाई को ही तीन माह के अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आया है।

वीडियो इस लिंक से देखें-

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच | ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का जाल कैसे काम करता है ? जानिए पहचान, खतरे और बचने के तरीके | CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? कब आएगा रिजल्ट ? | सावधान हो जाइए gift card scam से, जानिए साइबर क्रिमिनल क्यों करते हैं पसंद | मेटा के नए नियम क्या हैं? आपके लिए क्या बदला ? जान लें सारी बात | E-RUPEE: ई-रुपया क्या है? क्या है इसका फायदा और कैसे करता है काम ? आपके काम की जानकारी | शुक्र ग्रह को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये फैशन आदतें! रिश्तों और पैसों पर भी पड़ता है असर | अरुणाचल में औषधीय पौधों और आयुर्वेद को वन विभाग का साथ, इटानगर में बना “चरक कॉन्फ्रेंस हॉल” |
11-05-2026