मंजू लोढ़ा को मिला महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। मंजू लोढ़ा को महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मंजू लोढ़ा लेखिका और कवयित्री होने के साथ साथ चर्चित समाज सेविका भी हैं। मंजू लोढ़ा को यह पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथो राजभवन में दिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्यमंत्री सुबोध सावजी तथा डॉ. राहुल सुबोध सावजी की संस्था सपना सुबोध सावजी चेरेटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री मंजू लोढ़ा के साथ पद्मश्री डॉ. अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक व राज्यमंत्री  गोवर्धन शर्मा, पूर्व विधायक  प्रदीप वांदरे, डॉ. प्रवीण कहले, एम.आई.टी. ग्रुप के मनैजिंग ट्रस्टी,  राहूल करड़, डॉ. राहुल पंड़ित, डॉ. कॉ. राजेश अधाउ एस.एम., भारतीय पहलवान व अभिनेता संजीत कुमार उर्फ संग्राम सिंह, अभिनेता श्री रवि दूबे, अभिनेता  अनुप सोनी, सुप्रसिद्ध गायक हरिहरन, सुदेश भोसले, लोकमत ग्रुप के संपादक विजय बाविस्कर, हॉकी खिलाड़ी मार्विन फर्नाड़िस, डॉ अमजद खान पठान, डॉ. राहुल पंड़ित, डॉ वृशाली माने सहित अनेक गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।

सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री  मंजू लोढ़ा को यह सम्मान चिकित्सा समाज-कार्य के लिये दिया गया है। उन्होंने लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से कोरोना काल में कोरोना केअर सेंटर के माध्यम से अनेक लोगों को चिकित्सा सहायता पहूंचायी। वर्तमान में चलित वाहन के मध्यम से टीकाकरण कार्य हो रहा है। साथ ही लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा नियमित रूप से चलित स्वास्थ्य जांच केन्द्र संचालित हो रहा है, जिसमें कुशल महिला चिकित्सकों तथा नर्सों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवायी जा रही है।  मंजू लोढ़ा ने अनेक महिलाओं को मेमोग्राफी की सुविधा तथा सहायता उपलब्ध करवायी है। महिलाओं को मेमोग्राफी के इस कार्य के लिये इन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ सम्मान से डॉ आडवाणी द्वारा सम्मानित किया गया था। सुप्रसिद्ध समाजसेविका, लेखिका व कवयित्री  मंजू लोढ़ा ने इस सम्मान के लिए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व राज्यमंत्री श्री सुबोध सावजी तथा डॉ. राहुल सुबोध सावजी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान हमें अपने कार्यों को और बेहतर तथा व्यापक रूप से करने के लिए प्रेरित करती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
02-09-2026