Crime News-लोनी में डेरी चलाने वाले एक परिवार में संपत्ति को लेकर ऐसा झगड़ा चला कि पूरा परिवार ही बर्बाद हो गया। इस झगड़े में मामा की हत्या में भांजा सहित 12 लोग जेल पहुंच गए। जेल जाने वालो में महिलाएं भी शामिल हैं। मारे जाने वाले मामा और आरोपी भांजा दोनो के खिलाफ पहले से संगीन मामले दर्ज हैं। दिल्ली आर के पुरम पुलिस ने हत्या के आरोपी भांजे को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था।
Crime News-यह है मामला
दिल्ली साउथ वेस्ट जिला डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक गिरफ्तार शख्स की पहचान पवन भाटी के रूप में हुई है। उसके पास से स्टार मार्का पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुआ है। उसे एसीपी डा. गिरामा तिवारी की देखरेख में और आरकेपुरम थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विनय कुमार, विरेन्द्र सिंह, एसआई अजीत, विनय, हेडकांस्टेबल महेश, रणधीर, अशोक, कांस्टेबल भूलू देववर्मा और धर्मारम की टीम ने सेक्टर 1 के पास से दबोचा।
पूछताछ में पता चला कि वह पहले से 5 संगीन मामलो में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट में भी मामला दर्ज है। उसने बताया कि 11 मई 2024 को उसने और अन्य लोगों ने मिलकर उसके मामा विक्रम मावी की निर्मम हत्या कर दी थी। इस सिलिसले में लोनी बार्डर थाने में मामला दर्ज है। उसने बताया कि उसके मामा विक्रम मावी ने उसके परिवार पर पहले हमला किया था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने विक्रम मावी की लोहे राड, तलवार और पिस्टल से हमला कर हत्या कर डाली।
इस मामले में 11 लोग गिरफ्तार है। पवन फरार चल रहा था। वह आर के पुरम में अपने एक साथी के पास मदद के लिए मिलने आया था। हत्या की असली वजह संपत्ति बताई जाती है जिस पर उसका मामा कब्जा करना चाह रहा था। पवन का परिवारिक कारोबार दूध की डेरी का है। उनके पास सैकड़ो करोड़ की संपत्ति है। पवन के नाना पवन की मां के लिए भी कुछ करना चाह रहे थे लेकिन पवन का मामा विक्रम बदमाशी कर रहा था। विक्रम के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खोली हुई है।
पढ़ने योग्य
- हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान
- सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’
- समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता
- BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान
- Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज

