छोटी छोटी बातें बड़े काम की..

👁️ 524 Views
  • दूध को उबलने से बचाने के लिए बर्तन के किनारों पर जरा सा घी लगा दें।
  • विटामिन ई के कैप्सूल के अंदर से निकलने वाले पाउडर को जले हुए स्थान पर लगाने से जल्द आराम मिल जाता है।
  • नेल पॉलिश को परफ्यूम की सहायता से साफ किया जा सकता है।
  • अगर जूतों के फीतों की टिप निकल जाए तो फीते के किनारों पर नेलपालिश लगाकर उसे सख्त किया जा सकता है।
  • कांच के सामान को धोने से पहले वाशबेसिन में तौलिया बिछा दें इससे उनके टूटने या चटकने की संभावना कम रहती है।
  • टी-बैग्स को गर्म पानी में भिगोकर उस पानी को करीब बीस मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे लगाने पर वहां की सूजन को दूर किया जा सकता है।
  • इंजेक्शन लगने के बाद होने वाली तकलीफ, सनबर्न तथा रेजर से कट जाने पर कुछ टी-बैग्स को पानी में भिगोने के बाद चोट वाले स्थान पर लगाएं।
  • जले हुए दूध की महक दूर करने के लिए इसमें पान के दो पत्ते डालकर कुछ मिनट उबालें।
  • यदि फर्श पर तेल गिर गया हो, तो इस स्थान पर थोड़ा सा आटा डालकर रगड़ दें। बाद में साबुनयुक्त पानी से पोंछा लगाएं।
  • लकड़ी के फर्नीचर की धूल साफ करने के लिए एक मग पानी में थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लें। फिर इसमें रुई भिगोकर फर्नीचर साफ करें।
  • यदि कपड़ों पर स्याही के दाग लग जाएं, तो नींबू के रस में थोड़ा सा सफेद नमक मिलाकर उस स्थान पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • यदि मोमबत्ती को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दिया जाए, तो वह अधिक समय तक जलेगी।
  • क्राकरी में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए डिटर्जेट के घोल में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
11-03-2026