benefits of milk-रोजाना कम से कम एक गिलास दूध(Milk) पीने से कई लाभ मिलते हैं। हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर की स्टैमिना में भी वृद्धि होती है। दूध कैल्सियम और फॉस्फोरस का अच्छा सोर्स है। दूध की सही मात्रा और सही समय जानने के लिए आपको न्यूट्रिशनिस्ट से संपर्क करना चाहिए। हालांकि रोजाना कम से कम एक गिलास दूध पीना बेहतर माना जाता है। दूध पीने से हड्डियों और दांतो दोनों को मजबूती मिलती है। व्यस्कों को रोजाना 732 मि.ली. दूध पीने की सलाह दी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें-
- हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल?
- ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके
- CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा
- दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार?
- पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार
benefits of milk in Hindi
डेयरी दूध के लगभग हर कप में 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये हड्डियों को पोषण देने के लिए काफी हैं। कम वसायुक्त दूध पीने से मोटापा का खतरा काफी कम हो जाता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो बच्चे कम वसायुक्त दूध पीते हैं उनके अधिक वजन का होने का खतरा कम हो जाता है। दूध पीने से दांतों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इससे दांतो के इनेमल सुरक्षित रहते हैं। दूध का सेवन आपको दांतो को मजबूत रखने के साथ साथ सुरक्षित भी रखता है। दूध में पाया जाने वाला फास्फोरस इनेमल को सुरक्षित रखता है।
दूध पीने से सीने की जलन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। सबसे बढिया दूध ठंडा दूध होता है जो एसिडिटी को कम करता है। कच्चा दूध त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। कच्चे दूध में विटामिन बी 12, ए, डी, बी6, बायोटिन, प्रोटीन और कैल्शियम के साथ साथ बाकि पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं। कॉटन वॉल से फेस पर यह दूध इस्तेमाल कर 15 मिनट बाद धोने से त्वचा चमकदार दिखती है।
अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई जानकारी पर आधारित है।





