benefits of lemon water-नींबू पानी(lemon water) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी कई बीमारियों से बचने में मदद करता है। शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में भी यह पानी काफी मददगार है।
benefits of lemon water in Hindi
यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। पाचन के लिए भी नींबू काफी कारगर माना गया है। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है। वजन कम करने के लिए भी नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और खनिज पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह सूजन को कम करता है और वजन कम करने के साथ साथ अपच को भी ठीक करता है।
यह भी पढ़ें-
- सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते
- मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम
- CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी
- AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा
- JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड
नींबू में विटामिन सी अधिक होती है जिससे इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। मानसून के मौसम में यह सर्दी जुकाम और बुखार से बचाता है। नींबू पानी में पोटाशियम, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह सारे तत्व पुराने सूजन को रोकने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी भोजन से आयरन को अवशोषित कर शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को सुधारता है। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह त्वचा में भी लाभ देता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को काबू करने में भी इससे मदद मिलती है।
अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी सुझाव केवल सूचना के लिए है। इसे किसी भी तरह से चिकित्सीय सलाह नहीं समझना चाहिए।





