Air Force Operation-वायु सेना का यह ऑपरेशन इस तरह चला 24 घंटे नॉन स्टॉप

Air Force Operation-भारतीय वायु सेना का एक ऑपरेशन 24 घंटे नॉन स्टॉप किस तरह चला यह हम आपको बताने जा रहे हैं। मकसद था सूडान से 192 भारतीयों को वापस लाने का। आखिरकार यह ऑपरेशन सफल भी हुआ लेकिन राह में कितनी बाधाएं आईं औऱ किस तरह वायु सेना ने इनको पार किया यह जानकर आपके मुंह से स्वतः जय हिंद निकल जाएगा।

Air Force Operation Deatails

3-4 मई 2023 को आधी रात के समय, भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने हिंडन से उड़ान भरी, जो रात के सफर के बाद सुबह के समय जेद्दाह, सऊदी अरब पहुंच गया। जेद्दाह से युद्धग्रस्त सूडान और वापस भारत के लिए नॉनस्टॉप उड़ान भरने के लिए जेद्दाह में इस विमान में ईंधन भरा गया। विमान ने ईंधन की अनुपलब्धता से बचने और सूडान में पुनः ईंधन भरने में देरी से बचने के लिए जेद्दाह से अतिरिक्त ईंधन लिया। यह अपनी तरह का एक विशेष मिशन था, जिसके जरिये 192 यात्रियों को वापस लाया गया। इनमें अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे, जो या तो एनआरआई, विदेशी नागरिक या ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया यानी भारत के विदेशी नागरिक) थे। इन लोगों को जेद्दाह नहीं ले जाया जा सकता था, और इसलिए इस भारी जेट के द्वारा नॉनस्टॉप उड़ान में उन्हें सीधे भारत भेजा जाना आवश्यक था।

ऑफर-https://amzn.to/3phEtIA

सूडान में, विमान ने भारी जेट को उतारने के लिए हमला करने के दृष्टिकोण के बाद एक ओवरहेड स्टीप टैक्टिकल आगमन किया। ग्राउंड ऑपरेशंस की पूरी अवधि के दौरान, हालात को देखते हुए एयरफील्ड से तुरंत बाहर निकलने के उद्देश्य से विमान के इंजन को चालू रखा गया था।

चालक दल को एक और आपात स्थिति का सामना करना पड़ा जब उड़ान के दौरान यात्रियों में से एक बेहोश हो गया। इस स्थिति को चालक दल द्वारा तुरंत और कुशलता से संभाला गया, जिन्होंने उसे स्थिर करने के लिए 100 प्रतिशत ऑक्सीजन दी।

यह विमान 4 मई 2023 की देर शाम को अहमदाबाद में उतरा और फिर, उसी रात को हिंडन स्थित अपने होम बेस पर पहुंच गया। इस प्रकार, चालक दल ने आखिर में फंसे हुए कुछ देशवासियों को भारत वापस लाने के लिए लगभग 24 घंटे की लंबी अवधि के दौरान उड़ान भरी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
13-09-2026