ashneer grover net worth-अशनीर ग्रोवर की संपत्ति के बारे में ताजा जानकारी यहां

ashneer grover net worth

ashneer grover net worth-भारत-पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और उनकी संपत्ति हमेशा चर्चा में होती है। जब से गबन के आरोप में उन्हें 21 हजार करोड़ की कंपनी से बाहर होना पड़ा तब से उनकी कुल संपत्ति के बारे में चर्चा थोड़ी ज्यादा ही होती है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अशनीर ग्रोवर हमेशा चर्चा में रहते हैं। शार्क टैंक इंडिया से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

ashneer grover net worth यह था विवाद

फिनटेक कंपनी भारत पे ने अशनीर ग्रोवर पर केस ठोका था। आरोप था कि उन्होंने कंपनी की गोपनीय जानकारियों की चोरी की है। इस मामले में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। लेकिन कोर्ट ने भी उनके खिलाफ जांच पर रोक लगाने से मना कर दिया था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा उनके खिलाफ जांच कर रही है। कंपनी ने पत्नी सहित उन पर 81 करोड़ के फ्राड का आरोप लगाया था।

अशनीर ग्रोवर का कुल नेटवर्थ 790 करोड़ रुपये की बताई जाती है। दिल्ली के पंचशील जैसे पॉश इलाके में ग्रोवर के पास 18000 वर्ग फुट में घर है। इसकी कीमत 30 करोड़ बताई जाती है। उनके पास महंगी कारों का भी अच्छा कलेक्शन बताया जाता है। उनके पास mercedes maybach S650 है। इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ 30 लाख की ग्रीन Porshe Cayman है। इसके अलावा Audi a6 भी है उनके पास।

अशनीर ग्रोवर की शुरूआती शिक्षा दिल्ली में हुई थी। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में दिल्ली आईआईटी से बी. टेक किया। इसके बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की शिक्षा ली। अशनीर के पिता सीए और माता स्कूल टीचर थीं। भारत-पे की नींव रखने से पहले वह कई बड़ी कंपनियों के शीर्ष पदों पर काम कर चुके थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
14-09-2026