चोरी कर आग लगाने वाला कुख्यात संजू गिरफ्त में

👁️ 503 Views

दस साल की उम्र से क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले संजू को दिल्ली की आरकेपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सात साल में पांच बार बाल सुधार गृह से फरार हुए संजू को चोरी के बाद आग लगाने की बुरी आदत थी।

दर्जनों मामलो में शामिल संजू को एसीपी डॉक्टर गरिमा तिवारी की देखरेख और आरकेपुरम एसएचओ रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामबीर शर्मा, मंजूषा, सुरेंद्र, एसआई सचिन देशवाल, ए एस आई राजेश कुमार, एचसी योगेश, अनुज, अशोक और कॉन्स्टेबल जसवीर की टीम ने चर्च रोड से दबोचा। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए।

32 साल के संजू ने शरीर के कई हिस्सों में दरिंदा, महाकाल और डेंजर जैसे टेटू गुदवा रखा है। उसे इन टेटू के अलावा सतीश नाम से भी जाना जाता था। एक समय वह सरोजनी नगर आदि के इलाकों में खौफ बना हुआ था। वह जिस घर में वारदात करता था वहां से जाते हुए आग लगा दिया करते थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे | पासकी क्या हैं? आज ही Passkey अपनाएं और पासवर्ड से पाएं छुटकारा | सुरक्षित लॉगिन गाइड | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा |
06-04-2026