Sapne me Devi Devta:सपने में दिखे देवी देवता तो समझ लीजिए क्या मतलब है

Sapne me devi devtaon ki murti

Sapne me Devi Devta:क्या आपने भी सपने में देवी देवताओं की मूर्ति देखी है। तनाव मत लीजिए, देवी -देवताओं की मूर्ति का सपना सामान्य तौर पर शुभ ही होता है। देवी-देवताओं की मूर्ति सपने में किस हालत में दिखी है उस सपने का संकेत भी वही होता है। आम तौर पर देवी-देवताओं की मूर्ति के सपने कम ही आते हैं। आइए जानते हैं सपने में देवी-देवताओं की मूर्ति देखने के क्या संकेत होते हैं।

Sapne me Devi Devta: भगवान को सपने में किस रूप में देखा है

सपने में मूर्तियों को देखने की व्याख्या अलग-अलग तरीके से की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार सपने में भगवान की मूर्ति देखना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना परमात्मा के मार्गदर्शन और सुरक्षा का संकेत है। ऐसा सपना आपके सही रास्ते पर होने का संकेत भी देता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है और आपको आर्थिक लाभ भी होने वाला है। मन की इच्छा पूरी होने का संकेत भी यह सपना देता है।

सपने में देवी-देवता की मूर्ति देखने वाले का आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त हो रहा है ऐसा माना जाता है। देवी-देवताओं की मूर्ति का सपना इंसान के जीवन में आने वाली सुख समृद्धि का संकेत देता है। माना जाता है कि कोई सुखद समाचार मिलने से पहले भी इंसान को इस तरह का सपना आता है। मान्यता यह भी है कि ऐसा सपना कारोबार में बढ़ोतरी का संकेत देता है।

सपने में देवी देवता की खंडित यानि टूटी हुई या टूटती हुई मूर्ति दिखाई दे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यह आने वाली परेशानी का सूचक है। ऐसा सपना इंसान को सावधान करता है कि किसी से धोखा मिल सकता है। सपने में मूर्ति का टूटना धन की हानि का भी संकेत है। सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना आंतरिक शक्ति को जगाने का संकेत देता है।

इसी तरह मां काली की मूर्ति बाधाओं के दूर होने, मां लक्ष्मी की मूर्ति का सपना सौभाग्य का संकेत औऱ मां सरस्वति की मूर्ति का सपना देखना कलात्मक रचना का प्रतीक, मां पार्वती का सपना देखना सौभाग्य, प्रचुरता और समृद्दि का संकेत है। इसी तरह सपने में माता का मंदिर देखना पोषण, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? |
25-07-2026