Insect Collection-कीट संग्रह के इस केंद्र में तीन लाख से ज्यादा कीट

Insect Collection-कीट संग्रह जी हां हम आपको एक ऐसे वन कीट संग्रह केंद्र के बारे में बताने जा रहे है जहां तीन लाख से ज्यादा कीट हैं। इनमें से कई 1858 से पहले की हैं। यह केंद्र अब दुनिया भर को ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसका पूर्ण रूप से डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।

Insect Collection Details

श्री भूपेंद्र यादव, माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार ने आज 20 मई, 2023 को ICFRE- वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के NFIC (राष्ट्रीय वन कीट संग्रह) के ऑनलाइन डेटाबेस का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। एनएफआईसी भारतीय उपमहाद्वीप के वन कीड़ों का सबसे बड़ा संग्रह है। इसमें 3 लाख से अधिक कीड़े का संग्रह हैं जिनमें से कुछ 1858 से पहले के हैं। एनएफआईसी देश का पहला कीट संग्रह होगा जो पूरी तरह से डिजिटाइज़ किया गया एवं ऑनलाइन उपलब्ध होगा, जिसमें टैक्सोनॉमिक विवरण के साथ उनके नमूनों के फोटोग्राफ भी  उपलब्ध है। एनएफआईसी कीट नमूनों और प्रकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कीट निक्षेपागार भी है। इस अवसर पर श्री सी.पी. गोयल, महानिदेशक वन और विशेष सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, मंत्रालय भारत सरकार, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद और डॉ. रेणु सिंह, निदेशक वन अनुसंधान सस्थान भी उपस्थित थे। एनएफआईसी के प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने डेटाबेस के प्रयोग और महत्व के बारे में बताया। इस ऑनलाइन डिजीटल डेटा बेस के उद्घाटन से विश्व भर के कीट पर शोधकर्ता, अध्ययनकर्ता और अन्य हितधारक अब इंटरनेट के माध्यम से राष्ट्रीय वन कीट संग्रह के कीट प्रजातियों की पहचान और संदर्भ की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
18-08-2026