सप्ताह के दिन -नामकरण और नवग्रहों का संबंध

👁️ 536 Views

सप्ताह के दिन का नामकरण किस प्रकार हुआ। यह सवाल आपके भी मन में कई बार उठता होगा। हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का महत्व बताया गया है। देवी-देवताओं की पूजा से लेकर शुभ कार्य व जीवन से जुड़े कुछ कार्यों को विशेष दिन से जोड़ा गया है। जैसे सप्ताह में सात दिन होते हैं, जिसमें सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। उसी तरह सभी देवता की पूजा के लिए एक विशेष दिन निर्धारित है। धार्मिक ग्रंथों में भी कुछ कार्य किसी विशेष दिन करने का उल्लेख मिलता है। तो चलिए जानते हैं सप्ताह के दिनों से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

नौ ग्रहों के आधार पर सातों दिन
ग्रंथ पुराणों में ब्रह्मांड के नौ ग्रहों सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। बताते हैं कि इन्हीं नौ ग्रहों के नाम से सप्ताह के सातों दिनों का नामकरण हुआ है। जैसे सूर्य के नाम पर रविवार, चंद्रमा के नाम पर सोमवार, मंगल के नाम पर मंगलवार, बुध के नाम पर बुधवार, बृहस्पति के नाम पर गुरुवार, शुक्र के नाम पर शुक्रवार और शनि के नाम पर शनिवार। राहु और केतु ग्रहों को मंगल और शनि का छाया ग्रह माना जाता है, इसलिए इन्हें मंगल और शनि के साथ ही जोड़ा जाता है। पश्चिमी देशों में नए दिन की शुरुआत रात के 12 बजे से होती है, लेकिन हमारे देश में नए दिन की शुरुआत सूर्योदय से होती है।

देवता को समर्पित विशेष दिन
वैदिक साहित्य और धर्म की दृष्टि से दिनों के नाम का अपना महत्व है। संस्कृत भाषा में प्रत्येक ग्रह के नाम के आगे वार या वासर शब्द का इस्तेमाल कर सप्ताह के दिनों का नाम रखा गया। धर्म की दृष्टि से प्रत्येक दिन किसी देवता की आराधना के लिए निर्धारित है।

जैसे- रविवार को सूर्य देव की पूजा की जाती है, उसी तरह सोमवार को शिव जी, मंगलवार को हनुमान जी, बुधवार को गणेश जी, गुरुवार को बृहस्पति जी, शुक्रवार को देवी लक्ष्मी और शनिवार को शनि देव जी की पूजा करने का प्रावधान है। मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के प्रतिदिन के काम उसके जन्मराशि और ग्रह स्वामी से प्रभावित होते हैं और उसी के अनुसार व्यक्ति को फल भी प्राप्त होता है।

अस्वीकरण (disclaimer) -चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, आदि विषयों पर indiavistar.com में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ जानकारी के लिए है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया |
27-02-2026