पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर के दो गुर्गे दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर देवेंद्र बंबिहा गैंग के दो बदमाशो को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और पवन कुमार की टीम ने गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह को दिल्ली के द्वारका पालम रोड से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच पिस्टल बरामद किए गए। दोनो कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग के विरोधी गैंग के माने जाते हैं। गगनदीप ने पिस्टल कनाडा में छिपे गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप उर्फ डल्ला के निर्देश पर खरीदे थे।


स्पेशल सेल डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक सूचना मिली थी की पंजाब के गैंगस्टर हथियार खरीद रहे हैं। आगे की जांच और विशिष्ट सूचना के आधार पर गगनदीप को गिरफ्तार किया गया उससे पूछताछ और निशानदेही पर पंजाब से बलजीत की गिरफ्तारी हुई।
गगनदीप पेशे से ट्रक चालक है। वह बंबीहा गैंग के लोगो को सोशल मीडिया पर फॉलो करता था और गैंग में भर्ती होना चाह रहा था। इसी सिलसिले में वह गैंगसदस्य यादविंदर सिंह से सोशल मीडिया पर चैट करने लगा। यादविंदर के माध्यम से उसे हनी और दूसरे लोग मिले । हनी ने ही उसे हथियार बनाने वाले सतनाम का नंबर दिया जिससे चार पिस्टल की खेप आनी थी। इस खेप को लेने वह मध्य प्रदेश के खरगौन गया।
जांच में पता लगा है की पंजाब के गैंगस्टर हथियार जमा करने में जुटे हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा |
24-07-2026