ज्यादा अनार का सेवन सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

Disadvantages Of Pomegranate: अनार एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार में कई औषधीय गुणों के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अनार के सेवन से एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं अनार को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों लिए अच्छा होता है। लेकिन अनार के इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए आज हम आपको अनार खाने के नुकसान बताते हैं।

  1. अगर आपकी तासीर ठंडी है या फिर आप इंफ्लूएंजा, खांसी अथवा कब्ज से पीड़ित हैं तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको नुकसान हो सकता है।
  2. अनार रक्तचाप को नियंत्रित करता है, खास तौर से हाई ब्लड प्रेशर में यह लाभप्रद है, परंतु अगर आप निम्न रक्तचाप के मरीज हैं या डॉक्टर के अनुसार दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो यह कभी-कभी नुकसानदायक हो सकता है।
  3. अगर आप किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं और इसके लिए दवाई भी खा रहे हैं, तो आपको अनार बिलकुल नहीं खाना चाहिए। इससे केमिल रिएक्शन हो सकता है, जिससे दिमाग की नसों पर बुरा असर पड़ सकता है।
  4. जिन लोगो को अनार का सेवन करने से एलर्जी है उनको त्वचा पर खुजली व रेशेज होती है। इसलिए उन लोगो का अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. यदि कोई व्यक्ति बीपी की दवा लेता है तो उनको अपने चिकिस्तक से पूछना चाहिए की अनार का सेवन करना या नहीं।
  6. जो लोग डाइट कर रहे है उनको अधिक अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
  7. कुछ विशेष दवाएं होती है जिनके साथ अनार लेने से शरीर पर हानिकारक परिणाम होता है।

Disclaimer-उपरोक्त आलेख विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कम बोलने का महत्व: चिंता मुक्त जीवन,कर्मयोग और शिव आराधना का मार्ग | SIM Swap Fraud क्या है? हाईकोर्ट के फैसले ने टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी तय की! | जनता और पुलिस आमने-सामने: मगध की लोक संवाद गोष्ठी में उठीं स्थानीय समस्याएं | क्या AI अदालतों के फैसले करेगा? न्यायपालिका के नए नियम और नागरिकों के अधिकारों को समझिए | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी |
07-06-2026